Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डॉक्टर की लापरवाही: बरेली में प्रसव संबंधी ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी

admin by admin
August 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले में मृत बच्चे को जन्म देने वाली एक महिला के लिए यह दोहरी मुसीबत साबित हुई है क्योंकि प्रसव संबंधी ऑपरेशन के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण शरीर के अंदर ही रह गयी पट्टी हटाने के क्रम में उसका गर्भाशय भी निकालना पड़ा है और अब मां बनने की उसकी उम्मीदें खत्म हो गयी हैं।

बरेली जिले के भोजीपुरा थानाक्षेत्र के ददिया गांव ताहिर अली ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की है कि उसकी पत्नी नूरजहां को तीन जून को डॉ. शहबाज द्वारा संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

ताहिर अली ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ‘मेडिकल गॉज’ उसके शरीर के अंदर ही छोड़ दिया।

‘मेडिकल गॉज’ एक पतला जालीदार कपड़ा होता है जिसका उपयोग ड्रेसिंग, घावों को ढकने और साफ करने के लिए किया जाता है।

शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की गई और रविवार को सीएमओ ने मामले का संज्ञान लिया।

ताहिर ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी के पेट में तेज दर्द होने लगा और टांकों से खून आने लगा। अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर पता चला कि महिला के पेट में एक ‘मेडिकल गॉज’ पड़ा है, जो संक्रमण फैला रहा था।

ताहिर के अनुसार नूरजहां का पिछले सोमवार (28 जुलाई) को बरेली के एक अन्य निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन हुआ, जहां डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन करके ‘मेडिकल गॉज’ निकाल दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि ‘गॉज’ के महिला के शरीर के अंदर सड़ने और संक्रमण बढ़ने के कारण गर्भाशय भी निकालना पड़ा।

इस बीच, संपर्क करने पर बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विश्राम सिंह ने सोमवार को कहा, ‘मामला मेरी जानकारी में है। हमने मामले की जांच के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। दोषी पाए जाने पर (निजी) अस्पताल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और उसे सील कर दिया जाएगा।

Tags: डॉक्टर की लापरवाही: बरेली में प्रसव संबंधी
Previous Post

आपके फोन में भी हैं कीटाणु, विशेषज्ञों ने दी सावधानी से साफ करने की सलाह

Next Post

गोरखपुर: प्रेमानंद गोविंद शरण से प्रेरित होकर बालक संत बनने के लिए घर से भागा, वाराणसी में मिला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

September 20, 2026
Next Post

गोरखपुर: प्रेमानंद गोविंद शरण से प्रेरित होकर बालक संत बनने के लिए घर से भागा, वाराणसी में मिला

Recent Posts

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। इस बार पहली बार यूक्रेन के उन...

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group