अयोध्या, कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। 9 जून सोमवार से जनपद में कोविड के एंटीजन टेस्ट शुरू होंगे।
सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान ने बताया राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम बस स्टेशन, अयोध्या कैंट बस स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट शुरू होंगे।
कल से सभी श्रद्धालुओं का कॉविड टेस्ट किया जायेगा। उन्होंने बताया इसके अलावा जनपद के सभी 24 सीसीएचसी पर भी दो शिफ्ट में एंटीजन टेस्ट होंगे ।
साथ ही सीएमओ ने अपील की कोविड के केस रामनगरी अयोध्या में नहीं है लेकिन कहीं भी कहीं से आ सकता है इसके लिए पहले से ही सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क लगाएं व सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें और हो सके तो उचित दूरी बनाए रखें।


