अयोध्या, अयोध्या में 10 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने फेरबदल किया।
उपनिरीक्षक राहुल वाजपेई कोतवाली नगर से बनाए गए चौकी प्रभारी कारागार। कमलेश कुमार बने चौकी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी। कोतवाली बीकापुर में रहे चित्रेश प्रताप सिंह बने चौकी देवगांव प्रभारी। शेखर नाथ सिंह बनाए गए रायगंज चौकी इंचार्ज। रायगंज चौकी इंचार्ज रहे वीरेंद्र पाल को बनाया गया चौकी प्रभारी पूरा बाजार।
कोतवाली नगर रहे अभिषेक सिंह बनाये गए नयागंज चौकी इंचार्ज। रामपुर भगन चौकी इंचार्ज रहे धर्मेंद्र सिंह बने रामनगर चौकी इंचार्ज। देवेंद्र कुमार चौधरी बने रामपुर भगन चौकी इंचार्ज।
लक्ष्मण घाट चौकी इंचार्ज जयप्रकाश अवस्थी बने चौकी प्रभारी नवीनमंडी। थाना कैंट रहे रोहित पांडे बनाए गए चौकी लक्ष्मण घाट की प्रभारी।


