अयोध्या, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने विशेष आयोजन किया। गुरुवार को मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में 53 किलो का लड्डू केक काटकर प्रसाद वितरण किया। विधायक ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी भगवान राम के प्रति समर्पित थे, उसी प्रकार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ देश के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहें। योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके दादा गुरु महंत दिग्विजय नाथ और गुरु महंत अवेद्यनाथ ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कार्यक्रम में मां कामाख्या धाम नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष बाबा बाजार, निर्मल शर्मा, राज किशोर सिंह, जगप्रसाद रावत, राम नेवल लोधी, मनोज मिश्रा, बृजकिशोर मिश्र पुजारी कामाख्या धाम, अजीत सिंह सभासद, राकेश यादव सभासद, राजेन्द्र बहादुर सिंह उमाशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, बैजनाथ यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
योगी आदित्यनाथ ने भी राम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में योगदान दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस दौरान योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
वर्तमान में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।


