Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सेंट्रल बैंक ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम; फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

admin by admin
June 5, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली,  सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने दिवाला प्रक्रिया के तहत 57 करोड़ रुपये में फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बुधवार (चार जून) को 65,43,80,439 शेयर के अधिग्रहण के साथ बैंक ने बीमा क्षेत्र में कदम रखा।

वर्तमान में, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एफजीआईएलसीसीएल) में 25.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (कॉरपोरेट व्यक्तियों के लिए दिवाला समाधान प्रक्रिया) विनियमन, 2016 के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत बोली/समाधान योजना के जरिये फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 25.18 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी को मंजूरी दे दी है।

एफजीआईएलसीसीएल बचत बीमा, निवेश योजना (यूएलआईपी), टर्म बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, बाल योजना, सेवानिवृत्ति योजना, ग्रामीण बीमा योजना और समूह बीमा योजनाएं प्रदान करता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले वर्ष अगस्त में घोषणा की थी कि वह जीवन एवं साधारण बीमा उपक्रमों में कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) की हिस्सेदारी अधिग्रहण के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है।

बैंक ने कहा था कि उसे फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) की श्रेणी 1 परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) द्वारा सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज के पास फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस में 25 प्रतिशत तथा फ्यूचर जनरली लाइफ इंश्योरेंस में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मुख्यालय मुंबई में है और इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। जनरली, फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 73.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरधारक है।

Tags: सेंट्रल बैंक ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम
Previous Post

सेक्सटॉर्शन दिल्ली: अश्लील वीडियो के जरिए ब्लेकमेल कर 14 लाख रुपये ठगे, तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

रूदौली विधायक ने मां कामाख्या धाम में काटा 53 किलो का लड्डू केक

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

रूदौली विधायक ने मां कामाख्या धाम में काटा 53 किलो का लड्डू केक

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group