Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: जमीन आवंटन मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारी निलंबित

admin by admin
June 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

नोएडा, प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के पतवारी गांव में अधिग्रहण किए बिना ही करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन करने के मामले में दोषी पाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तीन कर्मियों को राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक निलंबित होने वाले कर्मचारियों में महाप्रबंधक आर के देव, प्रबंधक कमलेश मणि चौधरी और तत्कालीन वरिष्ठ ‘ड्राफ्ट मैन’ सुरेश कुमार शामिल हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय ने अधिकारी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

बयान के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी गांव में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लागू किया था। प्राधिकरण की योजना एलओपी- 03 के तहत पतवारी गांव के खसरा संख्या 1245 में भूखंड नियोजित किए गए।

बयान के मुताबिक वर्ष 2023 में प्राधिकरण ने गांव में आवासीय प्लाट योजना की शुरुआत की, और पांच आवंटियों के सबसे अधिक बोली लगाने पर उन्हें प्लांट आवंटित किया। सेक्टर-2 में पांच अवंटियों को कुल 9,600 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई। जबकि खसरे की 9,600 वर्ग मीटर में से केवल 1,600 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। आरोपी कर्मचारियों ने आठ हजार वर्ग मीटर जमीन की लीज योजना अधिक बना दी।

इसी कारण योजना में मनिंदर सिंह नागर व अन्य को 9,600 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन कर दिया गया। अब उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि अधिग्रहण के बिना जमीन पर भूखंडों का आवंटन करने के कारण प्राधिकरण आवंटियों को कब्जा नहीं दे पा रहा था।

आवंटी मनिंदर सिंह नागर ने उच्च न्यायालय का रूख किया। अदालत ने 23 जनवरी 2025 को जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

उच्च न्यायालय के आदेश पर की गई जांच में 11 अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए थे। इनमें से तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Tags: नोएडा: जमीन आवंटन मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
Previous Post

ईरान ने तीन बंधक भारतीय को कराया मुक्त; भारत ने दिया धन्यवाद

Next Post

अयोध्या में बोले आदित्यनाथ: कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज होती है पुष्प वर्षा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या में बोले आदित्यनाथ: कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज होती है पुष्प वर्षा

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group