Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: हिंदू कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के अंगों को ले जा रहे ट्रक में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
June 4, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गाजियाबाद के भोजपुर-फरीदनगर रोड पर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के सदस्यों ने मवेशियों की खाल, कंकाल और मांस ले जा रहे ट्रक में आग लगा दी।

यह घटना मंगलवार रात अमराला गांव के पास हुई और इसके कारण दो घंटे तक जाम लगा रहा।पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल का प्रयोग किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि ट्रक हापुड़ के पिलखुवा कस्बे से आ रहा था तभी उसे हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, हिंदू युवा दल और इसी तरह के दूसरे संगठनों के सदस्यों ने रोक लिया।

हिंदू युवा दल के पदाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि उनके समूह को सूचना मिली थी कि ट्रक में ईद के लिए गोमांस ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस सूचना से कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने ट्रक को रोक लिया और ट्रक के तिरपाल में आग लगा दी।

सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘ट्रक चालक और खलासी से मारपीट की गई। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दोनों को हिरासत में ले लिया। मौके पर एक पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिसने जांच के बाद पुष्टि की कि ट्रक में गाय की खाल थी।

बाद में कार्यकर्ताओं ने भोजपुर-फरीदनगर रोड पर धरना दिया और दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रखा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ट्रक से कुछ मांस निकालकर सड़क पर रख दिया, ट्रक की खिड़कियां तोड़ दीं और उसके टायरों की हवा निकाल दी।

एक सूत्र ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने के लिए निवाड़ी, मोदीनगर और मुरादनगर समेत आसपास के इलाकों से पुलिस बल को बुलाया गया। हंगामे के दौरान रात करीब साढ़े 10 बजे किसी ने ट्रक के ऊपर लगे तिरपाल पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

राय ने बताया कि घटना के सिलसिले में हिंदू संगठनों के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Tags: गाजियाबाद: हिंदू कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के
Previous Post

हरदोई में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

Next Post

मध्य प्रदेश में जनाधार बढ़ाने में जुटा अपना दल (एस), डॉ अतुल मलिकराम की सक्रिय भूमिका से संगठन को मिली नई ऊर्जा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

मध्य प्रदेश में जनाधार बढ़ाने में जुटा अपना दल (एस), डॉ अतुल मलिकराम की सक्रिय भूमिका से संगठन को मिली नई ऊर्जा

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group