अयोध्या, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नया कुलपति नियुक्त होने तक नियमित कुलपति बनाया है।
डॉ विजेंद्र सिंह को राज्यपाल द्वारा बीते 8 मई को प्रो. प्रतिभा गोयल के लम्बे अवकाश पर जाने के कारण कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का भी चार्ज दिया था।
दिनांक 26 मई 2025 को प्रो. प्रतिभा गोयल द्वारा अपना इस्तीफा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को सौंप दिया गया जिसके चलते अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का पद रिक्त हो गया, इसी कारण राज्यपाल ने अवध विश्वविद्यालय में तैनात किए गए अस्थाई कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह को आगामी 6 माह अथवा नया कुलपति नियुक्त होने तक अवध विश्वविद्यालय का नियमित कुलपति बनाया है। यह आदेश 3 जून 2025 की दोपहर से लागू होगा।


