Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 41.45 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी, दो लोग गिरफ्तार

admin by admin
June 1, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ‘डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग’ (सोने पर आनलाइन निवेश) के जरिए अधिक ‘रिटर्न’ का झांसा देकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 41.45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने कथित तौर पर चीन से संबंधित दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान इंद्र कुमार साहनी (36) और रहीम खान (24) के रूप में हुई है। ये दोनों लोग व्यापक रूप से साइबर धोखाधड़ी का धंधा कर रहे थे।

दक्षिण-पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि ‘‘कथित रूप से मुख्य संचालक रहीम खान एक ‘मैसेजिंग एप्लीकेशन’ के माध्यम से चीनी नागरिकों के संपर्क में था।

डीसीपी ने कहा, ‘‘वह पूरे भारत के खाताधारकों के साथ समन्वय करता और उन्हें अहमदाबाद के होटल के कमरों में लाता था, जहां से वह धोखाधड़ी का गिरोह चलाता था।

डीसीपी ने कहा कि मामला तब प्रकाश में आया जब वसंत कुंज में रहने वाले शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त कर्नल को फर्जी ‘ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म’ के जरिए निवेश करने का लालच दिया गया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर संपर्क करते हुए शिकायतकर्ता को सोने के व्यापार के माध्यम से डॉलर में अधिक ‘रिटर्न’ का वादा किया गया था। प्रारंभिक जमा के बाद, फर्जी साइट पर उनके खाते में तेजी से लाभ अर्जित दिखाया गया, जिससे आगे और निवेश हुआ।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक करोड़ ‘रिटर्न’ मिलने का विश्वास करते हुए कुल 41.45 लाख रुपये का निवेश किया।

डीसीपी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी कमाई निकालने का प्रयास किया तो उन्हें धनराशि जारी करने से पहले कर के रूप में 31.5 लाख रुपये अतिरिक्त देने को कहा गया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से आरोपी की मौजूदगी गुजरात के अहमदाबाद शहर में पाई गई।

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के एक होटल में छापेमारी कर साहनी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन स्मार्टफोन बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि साहनी से पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी खान को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से दो और फोन जब्त किये गये।

Tags: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 41.45 लाख रुपये
Previous Post

अलीगढ़: छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Next Post

बारिश का कहर : सिक्किम में 500 पर्यटक फंसे और आठ लापता; मेघालय में तीन की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

बारिश का कहर : सिक्किम में 500 पर्यटक फंसे और आठ लापता; मेघालय में तीन की मौत

Recent Posts

मथुरा में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, 13 अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

मथुरा जिले में शनिवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा की ओर आ रहे एक तिपहिया वाहन को एक पिकअप...

सहारनपुर में महिला JE से बदसलूकी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश का आरोप, PWD इंजीनियर पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

सहारनपुर, जिले के जनकपुरी थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक महिला जूनियर इंजीनियर से कथित बदसलूकी और जबरन...

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group