Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता: ग्रैंड फिनाले में जो गाउन पहनूंगी वह दिव्यता और पवित्रता की प्रतीक गंगा को समर्पित

admin by admin
May 31, 2025
in देश
0

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का निर्णायक चरण शनिवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें ‘मिस इंडिया’ नंदिनी गुप्ता वियतनामी फैशन डिजाइन द्वारा तैयार गाउन पहनेंगी।

गुप्ता के मुताबिक भले उनके गाउन को वियतनामी फैशन डिजाइनर ने डिजाइन किया है, लेकिन यह गाउन गंगा नदी का प्रतीक है, जिसे लोग ईश्वरीय शक्ति की अभिव्यक्ति मानकर श्रद्धा से पूजते हैं।

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह डिजाइन जल और प्रकाश की अलौकिक सुंदरता को नमन करता है। गंगा मात्र एक नदी नहीं है, बल्कि एक पवित्र चेतना है, जो शुद्धिकरण, पुनर्जन्म और स्वर्ग तथा पृथ्वी के बीच के दिव्य सेतु की प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा कि डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रूयेन ने दो सदैव गतिशील, सदैव बदलती शक्तियों, जल और प्रकाश की थीम को इस गाउन में सम्मिलित किया है।

गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रभात की धुंध से कोमल पारदर्शी वस्त्रों से निर्मित यह गाउन, जल-तरंगों सी बहती आकृतियों से सजा है, जो शरीर की बनावट को सहज सौंदर्य के साथ आलोकित करता है, मानो पानी स्पर्श करता हुआ बह रहा हो।’’

ट्रूयेन का जन्म 1993 में हुआ था और वह अपने भविष्यवादी संग्रह ‘फ्यूचर एशिया – वियतनाम’ के साथ प्रोजेक्ट रनवे वियतनाम 2015 जीतने के बाद लोकप्रिय हुए। तब से, वह वियतनाम के सबसे प्रसिद्ध युवा डिजाइनरों में से एक बन गए हैं। गुप्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने भारतीय डिजाइनरों के बजाय ट्रूयेन को क्यों चुना।

Tags: मिस इंडिया’ नंदिनी गुप्ता
Previous Post

महराजगंज: लड़की के अपहरण और बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Next Post

नये माता-पिता बने दंपति को अपने बच्चे की नींद के बारे में पांच बातें जाननी चाहिए

Related Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

नये माता-पिता बने दंपति को अपने बच्चे की नींद के बारे में पांच बातें जाननी चाहिए

Recent Posts

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group