अयोध्या, तारून क्षेत्र में 12 बीघा जमीन के लिए रिटायर्ड अमीन की बांके और गड़ासे से काट कर हत्या का कारण बन गई।
पुलिस के खुलासा करते हुए बताया बहू ने 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर अपने चचिया ससुर की बेरहमी से हत्या करवा दी। इतना ही नहीं अपने बेटे और उसके दोस्तों से ही इस वारदात को अंजाम करवाया। तारून पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कृष्णावती के ससुर से मृतक करमराज यादव ने 12 बीघे जमीन बैनामा करवा ली थी। जब कृष्णावती के ससुर की मौत हो गई तो कृष्णावती मृतक कर्मराज यादव से अपना हिस्सा मांगने लगी लेकिन कर्मराज यादव ने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसके बाद कृष्णावती और उसके पुत्र अरविंद यादव ने हत्या का प्लान बना लिया।
मुख्य आरोपी बहू कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव व आदर्श सिंह को कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना तारून के बारा गांव में 19 मई को ट्यूबवेल पर सो रहे कर्मराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र दिनेश ने अपनी चचेरी भाभी कृष्णावती, उसके पुत्र अरविंद यादव, पुत्र के दोस्त आलोक तिवारी व आदर्श सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णावती व उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस कस्टडी में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
अरविंद यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर सो रहे रिटायर्ड अमीन करमराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।


