Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

BSF के Jammu Frontier के IG:: ऑपरेशन सिंदूर जारी; सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

admin by admin
May 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

जम्मू, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ‘जम्मू फ्रंटियर’ के महानिरीक्षक (आईजी) शशांक आनंद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और सीमा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दी है।

उन्होंने सीमा रेखा से घुसपैठ की कोशिशों की आशंका जताते हुए कहा कि बीएसएफ ‘हाई अलर्ट’ पर है।आनंद ने यहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दे सकते। हम सीमा पर यथासंभव अत्यधिक सतर्कता बनाए हुए हैं।

उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उठाए गए सुरक्षा उपायों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि सीमा पर उच्च स्तर की अभियानगत तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी सूचना मिली थी कि दुश्मन किसी तरह की शरारत, सीमा पार से गोलीबारी या घुसपैठ की योजना बना सकता है। हम तैयार और सतर्क हैं।

आईजी ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है। बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैयार और सतर्क है। हम सीमा पर उच्च सतर्कता बनाए रखने के लिए मजबूत निगरानी प्रणाली अपना रहे हैं।

आनंद ने कहा कि सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी सहित बीएसएफ की महिला कर्मियों ने अग्रिम चौकियों पर तैनात होकर अनुकरणीय साहस दिखाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और दो अन्य चौकियों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रख रहे हैं। आनंद ने कहा कि बीएसएफ ने पहले भी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है।

अधिकारी ने बताया कि बल ने गोलाबारी के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल किया था। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

आनंद ने कहा, ‘‘हमने एहतियाती कदम उठाते हुए हमले किए और भारी नुकसान पहुंचाया। दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। उनके सैनिक, रेंजर्स और आतंकवादी हताहत हुए।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की साजिश के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। आनंद ने कहा, ‘‘दुश्मन ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। लेकिन हमने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना बारूदी सुरंग संबंधी खतरों से मिलकर निपट रहे हैं। आईजी ने कहा, ‘‘हम जमीन के हर इंच पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

सात फरवरी को जम्मू फ्रंटियर की कमान संभालने वाले आनंद ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद बीएसएफ की कड़ी प्रतिक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद जवाबी कार्रवाई स्पष्ट थी। पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमने आक्रामक रुख अपनाया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद को चौकियों तक सीमित रखा, जबकि बीएसएफ अग्रिम मोर्चे पर रहा।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने अखनूर, सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में लोनी और मस्तपुर सहित कई आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ नष्ट कर दिए।

आनंद ने कहा, ‘‘नौ-10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे के गोलाबारी की और बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया। जवाब में, हमने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोनी ‘लॉन्च पैड’ पर हमला किया और काफी नुकसान पहुंचाया।

डीआईजी (उप महानिरीक्षक) चित्रपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और विभिन्न हथियारों का इस्तेमाल करके अब्दुल्लियां जैसे गांवों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई दुश्मन चौकियों, टावर और बंकरों को नष्ट करके जवाब दिया। करीब 72 पाकिस्तानी चौकियों और 47 अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। इसके विपरीत, बीएसएफ को संपत्ति या बुनियादी ढांचे का कोई नुकसान नहीं हुआ।

आनंद ने ड्रोन खतरे का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकियों पर बम गिराने के लिए कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप तीन जवान हताहत हुए।

आनंद ने कहा, ‘‘बीएसएफ भारत की पहली रक्षा पंक्ति है। हम उकसाते नहीं हैं, लेकिन किसी भी दुस्साहस का डटकर जवाब देते हैं। हम चौकस और सतर्क हैं।

Tags: BSF के Jammu Frontier के IG:: ऑपरेशन सिंदूर जारी
Previous Post

गौतमबुद्ध नगर: सदर तहसील में लेखपाल और निजी कर्मचारी ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Next Post

मिर्जापुर में शादी समारोह में दो रिश्तेदारों में विवाद; मारपीट में एक की मौत

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
Next Post

मिर्जापुर में शादी समारोह में दो रिश्तेदारों में विवाद; मारपीट में एक की मौत

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group