Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गौतमबुद्ध नगर: सदर तहसील में लेखपाल और निजी कर्मचारी ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

admin by admin
May 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

नोएडा,गौतमबुद्ध नगर जनपद के सदर तहसील में मंगलवार को एक लेखपाल और एक निजी कर्मचारी ने पाली गांव के कुछ किसानो को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

किसानों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ इसलिए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया क्योंकि उन्होंने खेत की पैमाइश न करने पर लेखपाल की शिकायत एसडीएम (उपजिलाधिकारी) से की थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम (सदर) को सौंपी है।

एसडीएम (सदर) चारुल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें सदर तहसील का लेखपाल सुनील और निजी कर्मचारी यतीश कुमार गौड़ कुछ किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं और उन्हें भगा रहे हैं

यादव ने कहा कि यह भी पता चला है कि वीडियो बना रहे किसान के परिजनों को भी लेखपाल और निजी कर्मचारियों ने पीटा है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

किसान पक्ष का आरोप है कि लेखपाल सुनील और यतीश कुमार गौड़ पहले भी लोगों के साथ इस तरह की हरकत कर चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी इन्हें हटाया नहीं गया है।

किसानों का कहना है कि अधिकारियों के नाम पर ये लोग तहसील में आने वाले फरियादियों से अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की। किसानों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो वे लोग आंदोलन करेंगे।

इस बाबत पूछने पर किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की गई है तथा उन्होंने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।

Tags: गौतमबुद्ध नगर: सदर तहसील में लेखपाल और निजी कर्मचारी
Previous Post

सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 की

Next Post

BSF के Jammu Frontier के IG:: ऑपरेशन सिंदूर जारी; सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
Next Post

BSF के Jammu Frontier के IG:: ऑपरेशन सिंदूर जारी; सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group