Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Prime Minister Modi: मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है; भारतीयों के खून से खेलना पाक को पड़ेगा महंगा, पढ़े

पाकिस्तान के साथ न व्यापार होगा न वार्ता। बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की

admin by admin
May 22, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बीकानेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।

प्रधानमंत्री ने भारत के सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए कहा क‍ि तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

मोदी ने यहां पलाना देशनोक में जनसभा को संबोधित किया। यह भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनका राजस्थान में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।

पाकिस्तान की सीमा से सटे इस इलाके में उन्होंने कहा, “दुनिया ने ….और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।

उन्होंने कहा, ‘ मोदी का दिमाग ठंडा रहता है लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा,“अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है, हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। और ये कीमत, पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया प्रतिशोध का खेल नहीं बल्कि ‘न्याय का नया रूप’ है और पाकिस्तान के साथ कोई व्यापार या बातचीत नहीं होगी, केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बारे में बात होगी।

पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भारत परमाणु धमकियों से डरने वाला नहीं है और अगर देश पर आतंकवादी हमला होता है तो वह उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ, तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी, और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा- एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। और तीसरा- हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ये ‘स्टेट’ और ‘नॉन-स्टेट एक्टर’ वाला खेल अब नहीं चलेगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा,’ हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी, और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बीकानेर में नाल एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे रत्ती भर भी नुकसान नहीं पहुंचा सका।

मोदी ने कहा, ‘ यहां से कुछ ही दूर सीमा पार पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस है, पता नहीं आगे कब खुलेगा, आईसीयू में पड़ा है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने, इस एयरबेस को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘जब भी सीधी लड़ाई होती है तो पाकिस्तान को बार बार मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है।

मोदी ने 2019 के बालाकोट हवाई हमले के बाद राजस्थान के चूरू में अपनी सार्वजनिक रैली को याद किया और कहा कि उन्होंने तब कहा था, ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

उन्होंने कहा, ‘आज राजस्थान की धरती से मैं देशवासियों से कहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज (उन्होंने) कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे आज मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा,“यह शोध प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है। ये भारत का नया स्वरूप है।

साल 2016 की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और बालाकोट ‘एयर स्ट्राइक’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत ने पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है।

उन्होंने कहा,“पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा था। पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्याएं करता था, भारत में डर का माहौल बनाता था, लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है।

उन्होंने कहा ‘‘पाकिस्तान के साथ न व्यापार होगा न वार्ता। बात होगी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की।

मोदी ने कहा, “अगर पाकिस्तान ने आतंकियों को एक्सपोर्ट (निर्यात) करना जारी रखा, तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा, भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को अब महंगा पड़ेगा।

मोदी ने कहा, “ये भारत का संकल्प है, और दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सुरक्षा और समृद्धि, दोनों ज़रूरी है। उन्होंने कहा, ‘ये तभी संभव है, जब भारत का कोना-कोना मजबूत होगा।

मोदी ने कहा, “पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं।… अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया।

भारत ने पहलगाम हमले के बाद छह-सात मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान की इन करतूतों का माकूल जवाब दिया।

दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

Tags: Prime Minister Modi: मेरी नसों में गर्म सिंदूर बहता है
Previous Post

Nripendra Mishra: राम मंदिर के निर्माण समिति के अध्यक्ष; मुझे ऐसा लगता है जिसके लिए ईश्वर ने खुद मुझे किया नियुक्त

Next Post

अयोध्या (Bite SSP) के तारून में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या (Bite SSP) के तारून में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group