अयोध्या, फलों का बादशाह कहा जाने वाला आम कुछ ही दिनों में बाजारों में आ जाएगा। लोग सालों से आम की फसल का इतंजार किया करते हैं कि कब आयेगा बाजारों में आम?
आपको बता दें कि कुछ खास किस्म के आम है जिनका सिर्फ लोग नाम सुनते थे लेकिन आज उस आम को लोग देख भी रहे हैं और उसका स्वाद भी चख रहे हैं। यही कहा जा सकता है कि लोगों के अब आपके जायके से आम दूर नहीं।
ब्लॉक मवई के ग्राम नेवरा निवासी ऐश मोहम्मद खां पुत्र अनवार खां ने 4 एकड़ में आम का बगीचा लगाया। उस बगीचे में लगभग 50/55 किस्म के आम के पेड़ लगाए गए हैं।
आम की किस्में हैं जैसे याकुति,नूर जहां, स्वर्ण रेखा, रंगीन नीलम, जौहरी सफेदा,बनराज,टॉम एटकिन, पूसा,अरुणिका, हुस्नारा,रिटोल,दूधिया दशहरी,लंगड़ा, चौसा,सफेदा, संस्पेंशन,केसर,जर्दालू,गुलाब खास सहित 50/55 किस्म के इस बगीचा में आम की अलग अलग किस्मों को प्रदर्शित कर रहा है और इन अलग अलग आम की किस्मों से जनपद अयोध्या ब्लॉक मवई को एक नई पहचान दे रहा है।
किसान ऐश मोहम्मद खां ने बताया कि इस बगीचे को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत के बाद आज बाग में रंग बिरंगे स्वाद वाले आम देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया ब्लॉक मवई में यह बगीचा न केवल आम की अलग अलग किस्मों को प्रदर्शित करता है बल्कि ब्लॉक मवई के किसानों के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि आम के इस बगीचे से आज हमें अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जो कभी सोचा न था।
उन्होंने बताया कि आम की फसल एक पारंपरिक और महत्वपूर्ण कृषि विधि है जो आय का एक बड़ा श्रोत है। बताया कि आज आम के बगीचे से हमें अच्छा मुनाफा हो रहा है और लोगों तक हमारे आम के बाग का स्वाद भी पहुंच रहा है।
मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती हैं। बताया कि जो किस्म वाले आम है आज उनसे अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जनपद अयोध्या ब्लॉक मवई में अलग अलग इन किस्मों वाले आम की हमारी यह दूसरी खेप है जो मार्केट में जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि इस बार आम की फसल से अच्छा मुनाफा होगा।


