Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Operation Sindoor: पाकिस्तान के सरजाल में छुपा जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क नष्ट

admin by admin
May 7, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सटीक हमले का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य सरजाल के तेहरा कलां गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गोपनीय तरीके से संचालित जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क भी था, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था।

इस जगह पर उच्च आवृत्ति (एचएफ) संचार व्यवस्था थी, जो जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ गतिविधियों की साजिश रचने और तालमेल करने में आतंकी संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। बुधवार तड़के आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के दौरान इस नेटवर्क को भी नष्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान के पंजाब राज्य के शकरगढ़ में स्थित सरजाल आतंकी शिविर को इसके संचार ढांचे के कारण महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसमें उच्च आवृत्ति वाले प्रसारण के लिए डिजाइन किए गए लंबे एंटीना का इस्तेमाल किया जाता था।

सूत्रों ने कहा कि इस संचार ढांचे को निशाना बनाए जाने से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की सीमा पार अपने आकाओं के साथ संचार व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई), लोरा (लॉन्ग रेंज) अल्ट्रा सेट और डिजिटल मोबाइल रेडियो (डीएमआर) सहित सैन्य स्तर के संचार उपकरणों की आपूर्ति करती रही है, जिससे आतंकवादियों को पारंपरिक दूरसंचार नेटवर्क से बचकर निकलने में मदद मिलती है।

इसके अतिरिक्त, अभियानगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ साथ अपनी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल को मजबूत किया है।

इससे घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तानी दूरसंचार अवसंरचना का उपयोग करने की अनुमति मिल जाती है, जिससे उनके लिए भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पकड़े जाने का जोखिम कम हो जाता है।

पाकिस्तानी सेना के लिए चीनी निर्माताओं द्वारा विशिष्ट रूप से तैयार किए गए अल्ट्रा सेट, आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले जीएसएम और सीडीएमए रेडियो फ्रीक्वेंसी बैंड के बाहर काम करते हैं।

प्रत्येक सेट पाकिस्तान स्थित नियंत्रण स्टेशन से जुड़ी रेडियो तरंगों के माध्यम से संचार करता है तथा प्रसारण के लिए चीनी उपग्रहों का उपयोग करता है।

उल्लेखनीय बात यह है कि दो अल्ट्रा सेट सीधे तौर पर संचार नहीं कर सकते; इसके बजाय, सरजाल शिविर से कूट संदेश भेजे गए।

लोरा मॉड्यूल कम आवृत्तियों का उपयोग करके लंबी दूरी के वायरलेस संचार में सक्षम बनाते हैं, जबकि डीएमआर प्रणालियां बहुत उच्च आवृत्ति (वीएचएफ) और अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी (यूएचएफ) पर दो-तरफ़ा संचार के लिए गैर-सार्वजनिक रेडियो नेटवर्क पर कार्य करती हैं।

डीएमआर प्रणाली के आधार पर, हाथ में पकड़े जाने वाले वॉकी-टॉकी जैसे उपकरण छोटी दूरी (100 मीटर तक) और लंबी दूरी (100 किलोमीटर से अधिक) पर संचार की सुविधा प्रदान कर सकते हैं, हालांकि पहाड़ों जैसी प्राकृतिक बाधाएं इन संचारों की स्पष्टता को प्रभावित कर सकती हैं।

Tags: जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क नष्ट
Previous Post

कोलकाता और चेन्नई के मैच में धोनी के रंग में रंग सकता है ईडन गार्डन्स

Next Post

बाराबंकी में साड़ी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

बाराबंकी में साड़ी के फंदे से लटके मिले युवक-युवती

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group