Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बस खाई में गिरी, जवान समेत चार यात्रियों की मौत

admin by admin
May 6, 2025
in देश
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 44 अन्य घायल हो गए।

हादसे पर शोक जताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने राहत कार्यों की निगरानी के लिए अपने मंत्री और मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा को घटनास्थल पर भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि यह बस घानी गांव से मेंढर जा रही थी, जब सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाला।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद, 55 वर्षीय शकीला बेगम, 50 वर्षीय मोहम्मद हनीफ (तीनों घानी गांव निवासी) और 60 वर्षीय नूर हुसैन (कस्बलाड़ी निवासी) के रूप में हुई है। सेना का जवान मजीद असम में तैनात था और छुट्टी पर गांव आया हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि हुसैन और मजीद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेगम की उपचार के लिए ले जाए जात समय रास्ते में और हनीफ की इलाज के दौरान राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। सात घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

मेंढर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशफाक चौधरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘हादसे की सूचना मिलते ही सभी 15 एंबुलेंस को मौके पर रवाना कर दिया गया और घायलों को पुलिस, सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा, ‘पुंछ में हुए इस दुखद सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और हर संभव सहायता के लिए तुरंत निर्देश जारी किए गए हैं। मैंने मंत्री जावेद राणा को भी मौके पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

वहीं, पुंछ के लिए रवाना होने से पहले राणा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘इस दुखद हादसे से बेहद व्यथित हूं। मैंने जम्मू के संभागीय आयुक्त से बात की है और गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से जम्मू भेजने सहित हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार पीड़ितों को हरसंभव मदद देगी।

Tags: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बस खाई में गिरी
Previous Post

बलिया: फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लेखपाल निलंबित

Next Post

Bite, गोंडा में पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने फावड़े से प्रेमी की हत्‍या की, महिला की हालत गंभीर

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

Bite, गोंडा में पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने फावड़े से प्रेमी की हत्‍या की, महिला की हालत गंभीर

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group