Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी का एक गांव, जहां आजादी के बाद पहली बार किसी छात्र ने की हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण

admin by admin
May 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी, सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन हकीकत है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट स्थित एक गांव में आजादी के बाद 77 साल के इतिहास में पहली बार किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए छात्र को सम्मानित किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बनीकोंडर विकासखंड स्थित निजामपुर गांव में 15 वर्षीय छात्र रामकेवल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है।

त्रिपाठी ने बताया कि यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि वर्ष 1947 में आजादी के बाद से इस गांव में कोई भी छात्र हाईस्कूल की परीक्षा पास नहीं कर पाया था।

उन्होंने बताया कि रामकेवल ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहद पिछड़े करीब 300 लोगों की आबादी वाले इस गांव में लगभग सभी लोग दलित वर्ग के हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गत तीन मई को रामकेवल और उसके माता-पिता को जिला मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया था।

रामकेवल ने बातचीत में कहा कि उसे बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक था लेकिन गरीबी के कारण उसे मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। उसने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके मिले पैसों से अपनी कॉपी-किताब खरीदता और स्कूल की फीस जमा करता था।

उसने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है लिहाजा परिवार के खर्च का बोझ भी उसे उठाना पड़ता है। वह शादियों के समय रात में बारात में लाइट उठाने का काम करता है और जब जब शादियों का सीजन नहीं होता तो वह अपने पिता के साथ जाकर मजदूरी करता है।

रामकेवल ने कहा कि दिनभर के काम के बाद रात में वह अपने छप्पर के नीचे सोलर लाइट की रोशनी में पढ़ाई करता है और उसकी ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है।

छात्र ने बताया कि उसे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्मानित किया और उसकी आगे की पढ़ाई की फीस माफ करने की घोषणा भी की।

रामकेवल के पिता जगदीश मजदूरी करते हैं जबकि मां पुष्पा एक प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करती हैं। गांव के लोग रामकेवल की इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में गांव के और भी बच्चे उसी के नक्शेकदम पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे।

Tags: पहली बार किसी छात्र ने की हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण
Previous Post

Israel: गाजा युद्ध को लेकर मतदान से पहले यमन से दागी गई मिसाइल, उड़ानें रोकी गई

Next Post

प्रयागराज में व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
Next Post

प्रयागराज में व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या

Recent Posts

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group