अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर पासिनपुरवा गांव के निकट ट्रैक्टर व ई रिक्शा में टक्कर हो जाने से मां बेटे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायल मां बेटे को सी एच सी भेजाया।
प्रभारी निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि ई रिक्शा में टक्कर लगने से कुंता देवी पत्नी मुकेश लोध निवासी ग्राम बैशन पूरवा मजरे पूरे डलई थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी व उनके पुत्र आशू उम्र करीब 2 वर्ष को सिर व शरीर में चोटे आई।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया गया।
जहां से डॉक्टर द्वारा दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। दोनों जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं ट्रैक्टर व चालक पुलिस की अभिरक्षा में है।


