अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर मखदूमी निवासी पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पुत्री अपने रिश्तेदार के घर हरिहरपुर गाँव में रह रही थी, जिसे गत 17 जुलाई को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का सुराग न मिलने पर परिजनों ने बाबा बाजार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की टीम गठित कर नाबालिग किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार










