Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Internet वायरल: 100 मनुष्यों और एक गोरिल्ला के बीच लड़ाई में कौन जीतेगा? जाने

admin by admin
May 1, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

(द कन्वरसेशन) अगर 100 औसत मनुष्यों और एक वयस्क नर गुरिल्ला में लड़ाई होती है तो कौन विजेता होगा? इंटरनेट पर इस सवाल का जवाब जानने वाले लोगों का तांत लगा हुआ है।

इस अजीबो गरीब सवाल का जवाब जानने के लिए हजारों लोग रेडिट, टिकटॉक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहे हैं। कुछ लोगों की दलील है कि इंसानों ने किसी जमाने में विशाल मैमथ का शिकार किया था, तो वे जीत जाएंगे। वहीं, कुछ का मानना है कि सिल्वरबैक गोरिल्ला 1000 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है और एक इंसान को तो बहुत आसानी से उठा कर फेंक सकता है।

मजेदार बात तो यह है कि ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब देने की जरूरत ही नहीं है लेकिन फिर भी इंटरनेट पर हर कोई अपने विचार रख सकता है।

मजाक और अंदाजे से परे इंटरनेट पर जोर पकड़ रही यह बहस हमें मनुष्यों में आए बदलावों पर रोशनी डालने का अवसर देती है। हमारी प्रजाति की असली ताकत क्या है? हमने कौन-कौन सी कुर्बानियां दी हैं? हालांकि इंटरनेट पर छिड़ी यह बहस हमें इंसानों और गोरिल्ला की ताकत, कमजोरी और विकास के बारे में सोचने का मौका देती है।

गोरिल्ला और मनुष्य: एक पेड़ की दो शाखाएं

गोरिल्ला, मनुष्यों के सबसे करीबी जीवी संबंधियों में से एक हैं। चिंपैंजी, बोनोबो और ओरांगुटान के साथ गोरिल्ला भी ‘होमिनिडे’ परिवार का हिस्सा हैं।

चिंपैंजी का डीएनए मनुष्यों से 98.8 प्रतिशत तक मिलता है, जबकि गोरिल्ला में यह सीमा 98.4 फीसदी है।

मनुष्यों और गोरिल्ला के बीच आखिरी कड़ी करीब एक करोड़ वर्ष पहले जुड़ी हुई थी। लेकिन इसके बाद दोनों प्रजातियों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए।

गोरिल्ला घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में रहने के लिए विकसित हुए जबकि इंसान खुले मैदानों और कई तरह के माहौल में रहने लगे।

फिर भी दोनों में कई समानताएं हैं, जैसे अंगूठे का इस्तेमाल, चेहरे के भाव, जटिल सामाजिक व्यवहार और भावनात्मक समझ।

जंगह में बादशाहत रखने वाला गोरिल्ला

गोरिल्ला में पूरे जंगल पर काबू रखने की शक्ति होती है, जो उसकी बादशाहत कहलाती है। जहां तक बात ताकत की है तो उसमें गोरिल्ला का कोई सानी नहीं है।

एक वयस्क नर ‘सिल्वरबैक’ गोरिल्ला 160 किलो से ज्यादा वजन का होता है और एक टन तक वजन उठा सकता है।

‘सिल्वरबैक’ गोरिल्ला के ऊपरी शरीर की ताकत चौंकानी वाली होती है और इस ताकत के पीछे कहीं न कहीं नर गोरिल्ला के बीच होने वाले द्वंद हैं, जहां ताकतवर नर ही मादा के साथ जोड़ी बनाता है।

गोरिल्ला बहुत मजबूत और सहनशील होते हैं लेकिन ज्यादातर समय शांत रहते हैं।

गोरिल्ला बुद्धिमान होने के साथ-साथ अलग-अलग आवाजों, इशारे और छाती पीटकर दूर तक संवाद करने में माहिर होते हैं।

उन्होंने सांकेतिक भाषा सीखने की क्षमता को भी दर्शाया है, वह अपने मृतकों के लिए शोक मना सकते हैं और दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखा सकते हैं, जो उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाता है।

दिमाग से जीती जा सकती है जंग

अगर 100 पुरुषों और एक गोरिल्ला की लड़ाई होती है तो शायद कई इंसान मारे जाएं, लेकिन हम सब जानते हैं कि पुरुष हथियारों, रणनीति, ड्रोन, आग और चालाकी का इस्तेमाल करेंगे।

इंसान शारीरिक रूप से गोरिल्ला जितने ताकतवर नहीं हैं लेकिन हमारी असल ताकत हमारी अनुकूलन क्षमता और बड़े समूहों में एक साथ काम करने की योग्यता है।

मनुष्यों का दिमाग गोरिल्ला के दिमाग से औसतन तीन गुना बड़ा होता है। इसी वजह से हमारी सोचने की ताकत, प्रतीकात्मक भाषा और पीढ़ियों तक ज्ञान को विस्तार देने की क्षमता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

गोरिल्ला के समूह में परिवार के सदस्य या आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा 30 अन्य गोरिल्ला होते हैं।

वहीं मनुष्य अनगिनत लोगों के साथ मिलकर सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी जटिलता से पार पाते हैं, जो हमें धरती की सबसे बहुमुखी और खतरनाक प्रजाति बनाती है।

आखिर कौन होगा विजेता?

आमने-सामने की लड़ाई में गोरिल्ला, मनुष्यों की हालत पतली कर सकता है और इसमें कोई दो राय नहीं है।

मनुष्य चालाकी और समझदारी से लड़ते हैं। विकासवादी सफलता को देखते हुए, मनुष्य संभवतः कई लड़ाइयां हार सकता है लेकिन अंततः उसे जीत जरूर मिलेगी।

मनुष्यों में हर महाद्वीप, हर तरह के इलाके और जलवायु में बसने की क्षमता है। मनुष्यों में पारिस्थितिक तंत्र बदलने, चांद पर कदम रखने और उन्नत तकनीक विकसित करने की क्षमता है और इसमें सफलता भी हासिल की है।

वहीं गोरिल्ला ने पर्यावरण के साथ सामंजस्य, शारीरिक ताकत और शांत प्रवृति बनाये रखने में अलग तरह की सफलता हासिल की है।

इस पूरी कहानी से यह निष्कर्ष नहीं निकलता कि कौन जीतेगा। जानने वाली बात ये है कि इंसान और गोरिल्ला, जो किसी जमाने में एक-दूसरे के करीबी रहे थे, दोनों ने विकास के दो अलग-अलग रास्ते चुने। दोनों ही अपने-अपने तरीके से प्रकृति की शानदार रचना हैं और दोनों ही अपने आप में विजेता हैं।

Tags: Internet वायरल: 100 मनुष्यों और एक गोरिल्ला
Previous Post

चेतना कैसे काम करती है? वैज्ञानिकों ने दो बड़े सिद्धांतों का किया परीक्षण, पर कोई विजेता नहीं मिला

Next Post

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Next Post

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group