Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, Ahmedabad में Bulldozer Action जारी, चंदोला तालाब के पास सर्च ऑपरेशन, 800 से ज्यादा लोग हिरासत में, बना था मिनी बांग्लादेश

admin by admin
April 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

अहमदाबाद के चंडोला तालाब क्षेत्र में मंगलवार से बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात पुलिस ने सोमवार रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। यहां 50 बुलडोजर और 36 डंपर लगाए गए हैं।

अब तक की 2000 वर्ग गज यानी 18 हजार वर्ग फुट में फैले क्षेत्र के अतिक्रमण को साफ किया जा चुका है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम और एसआरपी की टीमें इलाके में तैनात हैं।

गुजरात हाईकोर्ट ने स्टे की याचिका खारिज की हाईकोर्ट में इस मेगा डिमॉलिशन पर स्टे लगाने की याचिका दाखिल की गई थी। लेकिन, इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। यहां रहने वाले लोगों ने याचिका में कहा था कि कानूनी प्रक्रिया और नियमों का पालन किए बिना तोड़फोड़ की जा रही है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी दावा किया था कि यहां रहने वालों के बांग्लादेशी होने के ठोस सबूत नहीं हैं।

सरकार ने कहा- 4 बांग्लादेशी अलकायदा से जुड़े हाईकोर्ट में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चली सुनवाई के दौरान सरकार ने भी अपना पक्ष रखा। सरकारी वकील ने कोर्ट से कहा कि देश की सुरक्षा के लिहाज से यह कार्रवाई जरूरी है। यहां रहने वाले चार बांग्लादेशियों के अलकायदा से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसी ने इनसे जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

इसके अलावा यहां रहने वाले लोग लोग चोरी-डकैती, ड्रग्स स्मगलिंग से जुड़े हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं वेश्यावृत्ति में लिप्त हैं और बच्चों को भी वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है। चंदोला झील के आसपास बनी इन बस्तियों में रहने वाले सैकड़ों बांग्लादेशियों ने नकली दस्तावेज बनवा रखे हैं। कागजातों की जांच कर इन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

इलाके से 890 संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया पुलिस ने बीते दो दिन में इस इलाके से 890 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से 143 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पहलगाम हमले के बाद शुरू की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों को क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया है। जांच में कईयों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए गए हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इनमें से कई बिना अटके गुजराती भी बोलते हैं।

अहमदाबाद में दाणीलीमडा रोड पर स्थित चंदोला झील और उसके आसपास के क्षेत्र को मिनी बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र 1200 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह पूरा इलाका आपराधिक गतिविधियों के लिए भी बदनाम है। जब भास्कर की टीम यहां पहुंची तो देखा कि सभी छोटी और संकरी गलियां गंदगी से पटी पड़ी थीं।

कुछ गलियां तो इतनी संकरी थीं कि वहां से साइकिल भी नहीं गुजर सकती थी। भास्कर की टीम एक स्थानीय नेता की मदद से पैदल बंगालीवास पहुंची। यह वही बंगाली बस्ती है जहां पश्चिम बंगाल से आए मुसलमान सालों से रह रहे हैं। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों के चलते यहां के आस-पास रह रहने भारतीय मुसलमानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मूल रूप से अजमेर का रहने वाला लल्ला बिहारी ही पैसे लेकर यहां अवैध बांग्लादेशियों को बसाता था। लल्ला बिहारी यहां शेड वाले छोटे कमरे, दुकानें और गोदाम बनवाकर उन्हें किराए पर देता था। वह बांग्लादेशियों के लिए छोटे-मोटे काम धंधे का इंतजाम भी करता था। इसके लिए उसने बाकायदा एक पैकेज बना रखा था। परिवारों को बसाने के लिए तो वह 10 से 12 लाख रुपए तक लेता था। इस पैकेज के तहत वह बांग्लादेशियों के लिए रहने से लेकर उनके फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार करवाता था।

2000 गज के फार्महाउस को देख चौंके कमिश्नर कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर एक जगह आकर चौंक गए, जब उन्होंने झुग्गियों के बीच 2000 वर्ग गज में फैला एक शानदार फार्महाउस देखा। यह आलीशान फार्महाउस लल्ला बिहारी का था। हालांकि, बीते शनिवार से शुरू हुई बांग्लादेशियों के पकड़ने की मुहिम से पहले ही फरार हो गया, जिसे अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आज गिरफ्तार कर लिया।

Tags: Ahmedabad में Bulldozer Action जारी
Previous Post

मुंबई के लिंक स्क्वायर मॉल में भीषण आग, 14 घंटे से आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

Next Post

फर्रुखाबाद: आम के पेड़ पर फांसी लगाकर दंपति ने की आत्महत्या

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
Next Post

फर्रुखाबाद: आम के पेड़ पर फांसी लगाकर दंपति ने की आत्महत्या

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group