Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबई के लिंक स्क्वायर मॉल में भीषण आग, 14 घंटे से आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

admin by admin
April 29, 2025
in देश
0

मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम वाली एक इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए पिछले 14 घंटों से अधिक समय से प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, बांद्रा वेस्ट इलाके में लिंकिंग रोड स्थित लिंक स्क्वायर मॉल में तड़के 4:10 बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि आग शुरू में इमारत के भूतल तक ही सीमित थी लेकिन बाद में यह ऊपरी मंजिलों तक भी फैल गई और इमारत में धुआं भर गया।

इमारत में आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इमारत से निकलता घना काला धुआं दूर से दिखाई दे रहा था।

नगर निगम के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दमकल विभाग ने इस आग को स्तर-तीन (भीषण) के रूप में वर्गीकृत किया था, सुबह करीब छह बजकर 25 मिनट पर दमकल विभाग ने आग को स्तर-चार के रूप में वर्गीकृत किया।’’

स्तर-चार की आग का अर्थ ऐसी भीषण आग से होता है जिसके लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई अग्निशमन विभाग के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को तैनात किया गया और वह (टीम) सुबह 7.50 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई।

प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रभावित इमारत के निकट स्थित भवन को एहतियातन खाली करा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख रवींद्र अंबुलगेकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच चुके हैं तथा आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम 13 गाड़ियां और अग्निशमन संबंधी अन्य वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम 5.20 बजे तक आग चारों ओर फैल चुकी थी, जबकि अग्निशमन अभियान जारी है।

पिछले दो दिन में महानगर में भीषण आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को बलार्ड एस्टेट इलाके में उस इमारत में भीषण आग लग गई थी जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है।

Tags: मुंबई के लिंक स्क्वायर मॉल में भीषण आग
Previous Post

पहलगाम हमला: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सशस्त्र बलों को लक्ष्य, कार्रवाई का समय तय करने की पूरी छूट

Next Post

Watch, Ahmedabad में Bulldozer Action जारी, चंदोला तालाब के पास सर्च ऑपरेशन, 800 से ज्यादा लोग हिरासत में, बना था मिनी बांग्लादेश

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

Watch, Ahmedabad में Bulldozer Action जारी, चंदोला तालाब के पास सर्च ऑपरेशन, 800 से ज्यादा लोग हिरासत में, बना था मिनी बांग्लादेश

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group