Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत सेतीन दिन में 509 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी के रास्ते भारत छोड़ा?, 14 राजनयिकों समेत 745 भारतीय पाकिस्तान से वापस!!

admin by admin
April 27, 2025
in देश
0


नयी दिल्ली, पिछले तीन दिन में कम से कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं।

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया था।

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नौ राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 237 पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल (रविवार) को अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तान लौट गए, जबकि 25 अप्रैल (शुक्रवार) को 191 और 26 अप्रैल (शनिवार) को 81 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश चले गए।

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 116 भारतीय नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत वापस आए, जिनमें एक राजनयिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को 287 भारतीय नागरिक, जबकि 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 342 भारतीयों ने इस मार्ग से स्वदेश वापसी की।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ पाकिस्तानी संभवतः हवाई मार्ग से भी भारत छोड़कर चले गए होंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि, भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे संभवतः अन्य देशों के लिए रवाना हो गए होंगे।

दक्षेस वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, चिकित्सा वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है।

जिन 12 श्रेणियों का अल्पकालिक वीजा रखने वाले लोगों को रविवार तक वापस जाना है, उनमें आगमन पर वीजा, व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, सामूहिक पर्यटन, तीर्थयात्रा और सामूहिक तीर्थयात्रा वीजा धारी लोग शामिल हैं।

नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तीन रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया गया है और उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इन रक्षा अताशे के पांच सहायक कर्मियों को भी भारत से जाने के लिए कहा गया है।

भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने रक्षा अताशे को भी वापस बुला लिया है। हालांकि, जिन लोगों के पास दीर्घकालिक और राजनयिक या आधिकारिक वीजा है, उन्हें अभी भारत छोड़ने का निर्देश नहीं दिया गया है।

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की समय सीमा रविवार को समाप्त होने के मद्देनजर पंजाब के अमृतसर जिले में अटारी सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई भारतीय अपने रिश्तेदारों को विदा करने पहुंचे और उनके चेहरों पर बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा था।

सरिता और उसके परिजन 29 अप्रैल को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए भारत आए थे। उसने कहा, “हम नौ साल बाद भारत आए थे।”

सरिता, उसका भाई और उसके पिता पाकिस्तानी हैं, जबकि उसकी मां भारतीय नागरिक है।

सरिता ने भावुक लहजे में कहा, “उन्होंने (अटारी सीमा पर तैनात अधिकारी) हमें बताया कि वे मेरी मां को हमारे साथ नहीं जाने देंगे। मेरे माता-पिता की शादी 1991 में हुई थी। वे कह रहे हैं कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को अनुमति नहीं दी जाएगी।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी पाकिस्तानियों का पता लगा लिया गया है और केंद्र के निर्देशानुसार जिन लोगों का वीजा रद्द किया गया है, उन्हें वापस भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

फडणवीस सरकार में मंत्री योगेश कदम ने शनिवार को कहा था कि अल्पकालिक वीजा रखने वाले 1,000 पाकिस्तानी नागरिकों से भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में लगभग 5,050 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और उनमें से ज्यादातर के पास लंबी अवधि का वीजा है। उन्होंने बताया कि करीब 2,450 पाकिस्तानी नागपुर में, 1,100 ठाणे में, 390 जलगांव में, 290 नवी मुंबई में, 290 पिंपरी चिंचवड़ में, 120 अमरावती में और 15 मुंबई में रह रहे हैं।

बिहार सरकार ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य में आए सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल की समय सीमा से काफी पहले ही चले गए।

तेलंगाना के पुलिस प्रमुख जितेंद्र ने आधिकारिक रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि राज्य में कम से कम 208 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर हैदराबाद में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 156 के पास दीर्घकालिक वीजा, 13 के पास अल्पकालिक वीजा और 39 के पास चिकित्सा एवं व्यावसायिक वीजा है।

अधिकारियों के अनुसार, केरल में 104 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 99 दीर्घकालिक वीजा पर हैं, जबकि पांच अन्य के पास पर्यटक या चिकित्सा वीजा था और वे देश छोड़ चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में करीब 228 पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न उद्देश्यों के लिए आए हुए थे, जिनमें से कई पहले ही वापस जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में कम से कम 12 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनसे निर्धारित समय में भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि अल्पकालिक वीजा पर राज्य में आए तीन पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, सात पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर गुजरात आए हुए थे, जिनमें से पांच अहमदाबाद में और एक-एक भरूच और वडोदरा में थे। उन्होंने बताया कि ये सातों या तो भारत छोड़ चुके हैं या फिर रविवार को वापस चले जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, 438 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर गुजरात में हैं और इनमें वे हिंदू भी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में आए उन सभी श्रेणी के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक अभी भी राज्य में है और वह 30 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, बिहार में अल्पकालिक वीजा पर रह रहे 19 पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर चले गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया था और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद भारत में न रहे।

Tags: भारत सेतीन दिन में 509 पाकिस्तानी नागरिकों
Previous Post

NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के सबूतों की तलाश तेज की, तीन आतंकवादियों के रेखाचित्र जारी, 20 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

Next Post

भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानियों को हो सकती है तीन साल की जेल, अब न्यायालय…

Related Posts

देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानियों को हो सकती है तीन साल की जेल, अब न्यायालय...

Recent Posts

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। TRAI ने...

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

सानो (जापान), बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने मंगलवार को जापान को महज 2 रन से...

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group