Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीबीएसई अधीक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने का आरोपी सरगना गिरफ्तार

admin by admin
April 23, 2025
in देश
0

देहरादून पुलिस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में बिहार के एक युवक और उसे परीक्षा देने के एवज में मोटी रकम देने का वादा करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सीबीएसई अधिकारियों की शिकायत के आधार पर झारखंड के धनबाद के अभ्यर्थी गौतम कुमार पासवान (36) की जगह परीक्षा देने के आरोप में बिहार के रोहतास जिले के निवासी आयुष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया, ‘‘आयुष से पूछताछ में पता चला कि परीक्षा में शामिल होने के एवज में बिहार के नालंदा जिले के राजगीर निवासी प्रणव कुमार ने रुपये देने का वादा किया था। पुलिस ने प्रणव को भी गिरफ्तार कर लिया जो इस तरह परीक्षा दिलवाने वाले गिरोह सरगना है। पुलिस ने बताया कि पासवान अभी गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई द्वारा रविवार को ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय में अधीक्षक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी जिसमें शाम की पाली में शामिल हुए पासवान नाम के अभ्यर्थी के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ।

उसने बताया कि उसे संदिग्ध मानते हुए सीबीएसई अधिकारियों को सूचित किया गया जिनके मौके पर पहुंचकर उसके अभिलेखों की छानबीन करने तथा सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ।

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी के केंद्र अधीक्षक जयकृष्ण ने पुलिस कोतवाली छावनी में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पाठक फिलहाल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

उसने बताया, ‘‘पूछताछ में पाठक ने बताया कि लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात कुमार से हुई थी जो लंबे समय से बिहार और झारखंड के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेकर उनसे मोटी धनराशि वसूलता था और उनके स्थान पर परीक्षा देने वाले युवकों को भी अच्छी खासी राशि देता था।

पुलिस ने कहा, ‘‘पाठक ने बताया कि इससे पहले में भी प्रणव के कहने पर उसने दो अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं में अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दी है जिसके एवज में प्रणव ने उसे अच्छी खासी रकम दी थी। इस परीक्षा में शामिल होने के एवज में भी प्रणव ने उसे तीन लाख रुपये देने का वादा किया था।

उसने कहा, ‘‘रविवार को कुमार पाठक को लेकर देहरादून आया तथा उसे पासवान का प्रवेश पत्र देते हुए ऑटो से परीक्षा केन्द्र पहुंचाया और स्वयं एक होटल में रुक गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के कारण पाठक के होटल नहीं लौटने पर कुमार उसे ढूंढने के लिए पैदल ही परीक्षा केंद्र की ओर चल दिया तभी पुलिस ने उसे भी गिरफतार कर लिया। उसने बताया कि कुमार के पास से अभ्यर्थी पासवान से लिए एक लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में कुमार ने बताया कि सीबीएसई अधीक्षक भर्ती परीक्षा में पास कराने के लिए उसने पासवान से 10 लाख रुपये में सौदा किया था। उसने कहा, ‘‘पासवान ने उसे परीक्षा से पहले एक लाख नकद तथा 25 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिये जबकि आठ लाख 75 हजार रुपये नियुक्ति के बाद देना तय हुआ।

पुलिस के अनुसार, ‘‘कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन फार्म भरते समय ही अभ्यर्थी का तथा उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक की फोटो को मिलाकर एक ऐसा फोटो तैयार करता था जो दोनों से मेल खा जाता। इसके बाद वह उस फोटो को फार्म पर प्रवेशपत्र हेतु अपलोड कर देता।

पुलिस ने कहा, ‘‘पूछताछ में बताया कि अभ्यर्थियों की पहचान के लिए वह उसी फोटो से एक पैनकार्ड भी बना देता था जो परीक्षा केंद्र में आईडी के तौर पर काम आता। उसने बताया कि सीबीएसई की इस परीक्षा में बायोमेट्रिक होने के कारण आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि इससे पहले किसी परीक्षा में वे नहीं पकड़े गए।

पुलिस ने बताया कि कुमार ने अन्य युवकों को भी ऐसी ही परीक्षाओं में बैठाने की बात कबूल की है जिसमें से आठ से दस लोगों का बिहार, झारखंड तथा रेलवे तथा अन्य केंद्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन भी हो चुका है।

Tags: सीबीएसई अधीक्षक भर्ती परीक्षा
Previous Post

श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, अबतक 26 लोगों के मौत की खबर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Next Post

वाराणसी में स्कूल परिसर में छात्र की गोली लगने से मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

वाराणसी में स्कूल परिसर में छात्र की गोली लगने से मौत

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group