Sunday, May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पशुओं की तरह मनुष्यों के पूरे शरीर पर बाल क्यों नहीं होते? ऐसा क्यों हुआ?

admin by admin
April 22, 2025
in Featured, देश
0

क्या आपने कभी सोचा है कि कुत्ते, बिल्ली या गोरिल्ला की तरह आपके पूरे शरीर पर मोटे बाल क्यों नहीं पाए जाते?

मनुष्य एकमात्र प्राणी नहीं है, जिसके पूरे शरीर पर बाल नहीं होते। हाथियों, गेंडों और चूहों के भी बहुत छोटे बाल होते हैं। व्हेल और डॉल्फिन जैसे समुद्री जीवों के मामले में भी यह सच है।

वैज्ञानिकों का सोचना है कि डायनासोर के दौर में रहने वाले शुरुआती जीवों के बहुत बाल हुआ करते थे। लेकिन करोड़ों वर्षों में मनुष्यों समेत कुछेक प्राणियों के बाल कम होते गए। ऐसा क्यों हुआ?

मैं एक जीवविज्ञानी हूं जो प्राणियों में बालों को नियंत्रित करने वाले जीन का अध्ययन करती हूं। मनुष्य और कुछ अन्य प्राणी अपेक्षाकृत बाल रहित क्यों होते हैं, यह एक दिलचस्प सवाल है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कुछ जीन सक्रिय हैं या निष्क्रिय हो चुके हैं।

बालों के लाभ

बाल और फर के कई महत्वपूर्ण काम हैं। वे जानवरों को गर्म रखते हैं, उनकी त्वचा को धूप व चोटों से बचाते हैं और उन्हें अपने आस-पास के माहौल में घुलने-मिलने में मदद करते हैं।

वे परिवेश को महसूस करने में भी जानवरों की सहायता करते हैं। जब कोई चीज आपको छूने वाली हो तो क्या आपको कभी गुदगुदी महसूस हुई है? आपके बाल ही हैं जो आपको आस-पास की चीजों का पता लगाने में मदद करते हैं।

मनुष्यों के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन यह आम तौर पर बालों वाले दूसरे प्राणियों की तुलना में कम घने और महीन होते हैं।

एक उल्लेखनीय अपवाद हमारे सिर के बाल हैं, जो संभवतः खोपड़ी को धूप से बचाने का काम करते हैं। मानव वयस्कों में, बाहों के नीचे और पैरों के बीच विकसित होने वाले घने बाल संभवतः त्वचा के घर्षण को कम करते हैं और पसीने को फैलाकर ठंडक प्रदान करते हैं।

तो बाल बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। मनुष्यों के पहले की तुलना में इतने ज्यादा बाल खोने के पीछे कोई मजबूत विकासवादी कारण रहा होगा।

मनुष्य के बाल क्यों कम होते गए?

इसकी शुरुआत करीब 70 लाख साल पहले हुई, जब इंसानों और चिम्पांजी ने अलग-अलग विकासवादी रास्ते अपनाए। हालांकि वैज्ञानिक इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि मनुष्यों के बाल कम क्यों हुए, लेकिन हमारे पास पसीने से जुड़े कुछ मजबूत सिद्धांत हैं।

मनुष्यों में चिम्पांजी और अन्य प्राणियों की तुलना में पसीने की कहीं ज्यादा ग्रंथियां होती हैं। पसीना शरीर को ठंडा रखता है। जब आपकी त्वचा से पसीना बहता है, तो ऊष्म ऊर्जा आपके शरीर से बाहर निकल जाती है। यह शीतलन प्रणाली संभवतः शुरुआती मानवों के लिए महत्वपूर्ण थी, जो अफ्रीका के गर्म सवाना क्षेत्र में रहते थे।

बेशक, इस समय गर्म जलवायु में रहने वाले बहुत से स्तनधारी जीव हैं, जिनके फर होते हैं। प्रारंभिक मनुष्य गर्मी में लंबे समय तक पीछा करके जानवरों को थकाकर शिकार करते थे। यह शिकार की एक दृढ़ रणनीति मानी जाती थी।

मनुष्यों को शिकार किए गए जानवरों से ज्यादा तेज होने की जरूरत नहीं थी। उन्हें बस तब तक चलते रहना होता था जब तक कि उनका शिकार गर्मी और थकान के कारण भाग न सके। बहुत अधिक पसीना आने और घने बाल न होने के कारण यह सहनशीलता संभव हो पाई।

बालों को नियंत्रित करने वाले जीन

स्तनधारियों में बालों की समस्या को बेहतर तरीके से समझने के लिए, मेरी शोध टीम ने 62 अलग-अलग स्तनधारियों की आनुवंशिक जानकारी की तुलना की, जिसमें मनुष्य से लेकर आर्मडिलोस, कुत्ते और गिलहरी शामिल हैं। इन सभी अलग-अलग प्रजातियों के डीएनए को एक साथ जोड़कर, हम शरीर के बालों को बनाए रखने या खोने से जुड़े जीन पर ध्यान केंद्रित कर पाए।

हमने जो अनेक खोज कीं, उनमें हमने पाया कि मनुष्य में अभी भी पूरे बाल के लिए आवश्यक सभी जीन विद्यमान हैं, लेकिन वे केवल मंद हो गए हैं या बंद हो गए हैं।

‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ नामक फिल्म में बीस्ट (पशु रूपी किरदार) घने फर से ढका हुआ है, जो शुद्ध कल्पना जैसा लग सकता है। लेकिन वास्तविक जीवन में कुछ दुर्लभ स्थितियों के कारण लोगों के शरीर पर बहुत सारे बाल उग सकते हैं।

‘हाइपरट्रिकोसिस’ नामक यह स्थिति बहुत ही असामान्य है। इससे पीड़ित लोगों के रूप की वजह से इसे ‘वेयरवोल्फ सिंड्रोम’ कहा जाता है।

1500 के दशक में, पेट्रस गोंसाल्वस नामक एक स्पेनिश व्यक्ति हाइपरट्रिकोसिस रोग के साथ पैदा हुआ था। बचपन में उसे एक जानवर की तरह लोहे के पिंजरे में रखकर फ्रांस के हेनरी द्वितीय को उपहार के रूप में भेजा गया था।

राजा को जल्द ही एहसास हो गया कि पेट्रस भी आम लोगों की तरह ही है और उसे शिक्षित किया जा सकता है। बाद में उसने एक महिला से शादी कर ली। इस कहानी को “ब्यूटी एंड द बीस्ट” फिल्म में दिखाया गया है।

हालांकि आप शायद कभी किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिले होंगे जिसके पास यह दुर्लभ विशेषता हो, लेकिन यह दर्शाता है कि कैसे जीन बालों के विकास में अनोखे और आश्चर्यजनक परिवर्तन ला सकते हैं।

Tags: पशुओं की तरह मनुष्यों के पूरे शरीर पर बाल क्यों नहीं होते?
Previous Post

ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद नवेन्दु मिश्रा का विवाह लखनऊ में हुआ संपन्न, दिखा सनातन परंपरा से गहरा जुड़ाव

Next Post

श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, अबतक 26 लोगों के मौत की खबर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Next Post

श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, अबतक 26 लोगों के मौत की खबर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Recent Posts

  • पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका
  • दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग
  • कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब के लिए पानी नहीं देने पर नौ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या
  • SRH vs KKR, IPL 2026: केकेआर के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा सनराइजर्स

Recent Comments

  1. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  3. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. levitra vs viagra on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, AC में ब्लास्ट की आशंका

May 3, 2026
दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली के न्यायिक अधिकारी ने की आत्महत्या, परिवार ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

May 3, 2026
अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

May 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in