Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DC और GT के बीच शीर्ष स्थान के लिये मुकाबला, नजरें स्टार्क और सिराज पर

admin by admin
April 19, 2025
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, 18 अप्रैल (भाषा) डैथ ओवरों में गेंदबाजी का मिचेल स्टार्क का हुनर और मोहम्मद सिराज की सटीकता का सामना होगा जब शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल में श्रेष्ठता के मुकाबले में शनिवार को आमने सामने होंगी।

कैपिटल्स छह मैचों में दस अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि टाइटंस छह मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर दिल्ली के हौसले बुलंद है । दिल्ली ने एक बार फिर दबाव में जीत दर्ज की और उसके शिल्पकार रहे स्टार्क।

आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने तीन सटीक यॉर्कर डालने के अलावा सुपर ओवर भी फेंका । बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले स्टार्क पूरी तरह से तरोताजा होकर आईपीएल में उतरे हैं।

अभी तक दस से ऊपर की इकॉनामी से दस विकेट ले चुके स्टार्क दिल्ली के तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं जिसमें मुकेश कुमार और मोहित शर्मा भी हैं । उनके सामने अब गुजरात टाइटंस के शीर्षक्रम पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साइ सुदर्शन, जोस बटलर शामिल हैं।

अब तक इन तीनों ने बल्लेबाजी का दारोमदार संभाल रखा है । गुजरात के मध्यक्रम को किसी कठिन परीक्षा से गुजरना नहीं पड़ा और जब लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इसकी नौबत आई तो वे नाकाम रहे । दिल्ली अगर गुजरात के शीर्षक्रम को जल्दी रवाना कर देती है तो मध्यक्रम की कमजोरी की कलई फिर खुल जायेगी।

दूसरी ओर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन और चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद सिराज ने ब्रेक में अपनी कमियों पर काफी मेहनत की है और नतीजे सामने हैं।

सिराज अभी तक 8 . 50 की इकॉनामी से दस विकेट ले चुके हैं । खासकर पावरप्ले में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

अब उनके सामने खराब फॉर्म में चल रहे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क और प्रतिभाशाली अभिषेक पोरेल होंगे । उनके नाकाम रहने पर दिल्ली के लिये रन बनाने का जिम्मा केएल राहुल और करूण नायर पर होगा।

घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिये खेलने वाले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल अपने घरेलू मैदान पर छाप छोड़ना चाहेंगे।

दोनों टीमों के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं । गुजरात के पास साइ किशोर और राशिद खान हैं तो दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव और विपराज निगम हैं । कुलदीप का खेलना अभी तय नहीं है क्योंकि पिछले मैच में उनके कंधे पर चोट लगी थी और उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है।

टीमें :

गुजरात टाइटंस: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसी, करुण नायर, समीर रिजवी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आशुतोष शर्मा, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार, विप्रज निगम, अजय मंडल, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

मैच दोपहर 3.30 पर शुरू होगा।

Tags: नजरें स्टार्क और सिराज पर
Previous Post

Indian Astronaut Shukla अगले महीने अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार

Next Post

Bangladesh में हिंदू समुदाय के नेता का अपहरण कर पीट-पीटकर की हत्या

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

Bangladesh में हिंदू समुदाय के नेता का अपहरण कर पीट-पीटकर की हत्या

Recent Posts

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group