Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो रही है जिनमें में गुजरात के वडनगर तक मोटरसाइकिल यात्रा और 76 युवा पुरोहितों द्वारा प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए गंगा की विशेष पूजा-अर्चना मुख्य आयोजन हैं।

नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान 76 ‘बटुकों’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा तट पर अनुष्ठान किए।

पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल कई लोग हाथों में मोदी की तस्वीर लिये देखे गए।

नरेन्द्र मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। तिवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत 76 बटुकों ने मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।’’

उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं में गंगा का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गंगा की पूजा-अर्चना करना तथा मोदी के लंबे तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करना शहर की आस्था और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

वाराणसी में दिनभर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा राज्य के कई मंत्री व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

दिन के कार्यक्रमों का एक प्रमुख आकर्षण वाराणसी से गुजरात में नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल यात्रा है जिसके तहत करीब 500 लोग 250 मोटरसाइकिलों पर यह यात्रा करेंगे।

इस यात्रा को राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष सम्मेलन केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान, पंकज चौधरी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के भी शामिल हो सकते हैं।

मोटरसाइकिल यात्रा शुरू होने से पहले इसमें शामिल 51 सेवा स्वयंसेवक ललिता घाट पहुंचेंगे और गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

यह मोटरसाइकिल यात्रा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है।

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा https://t.co/4X1uPNKi4Y pic.twitter.com/eLiVP6aYxN

— Publicnews360.in (@publicnews360) September 17, 2026

Tags: PM मोदी के 76वें जन्मदिन
Previous Post

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

September 17, 2026

Recent Posts

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

झांसी में नाना की हत्या के आरोप में किशोरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

झांसी के चिरगांव इलाके में बुधवार को अपने 75 वर्षीय नाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक किशोरी...

अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुजफ्फरनगर, हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो...

लखनऊ: ATS ने आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का एक आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट’ (एक्यूआईएस) से जुड़े...

प्रतापगढ़: उच्च न्यायालय में झूठी रिपोर्ट भेजने पर लेखपाल के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे से जुड़ी एक याचिका के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय को झूठी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group