Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे

admin by admin
April 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में एक टेंट कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद गोदाम में काम करने वाले राहुल नाम के व्यक्ति ने बताया कि यह गोदाम ‘लल्लू जी एंड ब्रदर्स’ का है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘आग बुझाने के काम में दमकल की 18 गाड़ियों की मदद ली गई, जिनमें सेना की चार गाड़ियां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान वह खुद, एक अन्य अधिकारी और पांच कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि, विभाग की त्वरित कार्रवाई से आस पास के कई गोदामों में रखे अरबों रुपये के माल को बचा लिया गया है।

पांडेय ने बताया कि गोदाम में रखे चार एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया और परिसर में खड़ी दो स्कूटी जलकर खाक हो गईं।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग की विकरालता को देखते हुए हंडिया, मेजा और सोरांव से दमकल की 10 गाड़ियां बुलाई गईं और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि गोदाम के 20 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य के लिए समन्वय स्थापित किया।

महाकुंभ मेले के लिए परेड ग्राउंड के काली मार्ग पर लगभग सभी टेंट कंपनी ने अपने गोदाम बनाए हैं और मेला समाप्त होने के बाद से ही टेंट आदि निकालकर इन्हीं गोदामों में रखा गया है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लगातार जारी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/oWD5OXQtac

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2025

Tags: गोदाम में लगी भीषण आग
Previous Post

बलरामपुर: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

Next Post

राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत की जरूरत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत की जरूरत

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group