Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत की जरूरत

admin by admin
April 19, 2025
in खेल, देश
0

जयपुर, प्रदर्शन में निरंतरता के लिये जूझ रही राजस्थान रॉयल्स लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से उतरेगी ।

सात मैचों में महज दो जीत के बाद रॉयल्स तालिका में आठवें स्थान पर है । पिछले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया था ।

रॉयल्स को इस हार को भुलाकर अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम पर जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करनी होगी । गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निरंतरता के अभाव से जूझ रही रॉयल्स टीम लय नहीं पकड़ पाई है । कप्तान संजू सैमसन पिछले मैच में बाजू में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं ।

रॉयल्स की बल्लेबाजी अभी तक नाकाम रही है और मध्यक्रम दबाव में चल नहीं पाया है । सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिये हैं लेकिन देखना होगा कि क्या वे इस लय को कायम रख पाते हैं ।

पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रन बनाने के बाद से सैमसन का बल्ला भी खामोश है । उनके और जायसवाल के फॉर्म पर बहुत कुछ निर्भर करेगा । रॉयल्स के बल्लेबाजों का सामना शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाजों से होगा ।

रियान पराग और ध्रुव जुरेल भी खास योगदान नहीं दे पाये हैं । नीतिश राणा ने पिछले मैच में 51 रन बनाये और टीम को उनसे इस लय को बरकरार रखने की उम्मीद होगी ।

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर फॉर्म में लौट रहे हैं लेकिन संदीप शर्मा को छोड़कर बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं ।

दूसरी ओर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बावजूद लखनऊ बेहतर स्थिति में है । सात में से चार मैच जीतकर टीम पांचवें स्थान पर है ।

लखनऊ के बल्लेबाजों खासकर निकोलस पूरन (सात मैचों में 357 रन ) और मिचेल मार्श ( छह मैचों में 295 रन ) ने धमाल मचा रखा है । बल्लेबाजों की सूची में पूरन पहले और मार्श तीसरे स्थान पर हैं ।दक्षिण अफ्रीका के एडेन माक्ररम ने भी रन बनाये हैं हालांकि उनके हमवतन डेविड मिलर अभी तक कुछ खास नहीं कर पाये हैं ।

चेन्नई के खिलाफ कप्तान पंत ने भी 49 गेंद में 63 रन बनाकर हाथ खोले हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके ।

शुरूआत में लखनऊ की कमजोर कड़ी उसके गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है । भारत के सबसे तेज गेंदबाज मयंक यादव टीम से जुड़ गए हैं हालांकि टीम प्रबंधन सेंटर आफ एक्सीलैंस से उनके फिटनेस सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहा है ।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ। प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजल हक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

Tags: खिलाफ जीत की जरूरत
Previous Post

प्रयागराज में एक टेंट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल के दो अधिकारी और पांच कर्मचारी झुलसे

Next Post

बदायूं में प्रेम संबंधों के बाद समधी-समधन फरार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

बदायूं में प्रेम संबंधों के बाद समधी-समधन फरार

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group