Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीमकोर्ट वक्फ कानून प्रावधानों के खिलाफ कल 10 याचिकाएं पर करेगा सुनवाई, नयी याचिका भी होगी सूचीबद्ध

admin by admin
April 15, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के कई प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एक नयी याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की इस दलील पर गौर किया कि एक नयी याचिका दायर की गई है और उसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘जिन मामलों में उल्लेख पर्चियां दी जाती हैं, हम उनमें ज्यादातर के मामले में एक सप्ताह के भीतर तारीख दे देते हैं।’’

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दायर याचिका सहित 10 याचिकाएं पहले से ही प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संजय कुमार तथा न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष 16 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।

अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा उल्लखित नयी याचिका हरिशंकर जैन और मणि मंजुल द्वारा भारत संघ, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय और केंद्रीय वक्फ समिति के खिलाफ दाखिल की गई है।

याचिका में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 द्वारा संशोधित वक्फ अधिनियम, 1995 के प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है और कहा गया है कि ये प्रावधान भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25,26,27 और 300ए का उल्लंघन करते हैं क्योंकि ये मुस्लिम समुदाय को ‘‘अनुचित लाभ’’ प्रदान करके ‘‘भारतीय समाज में असंतुलन और असामंजस्य’’ पैदा करते हैं।

इसमें कहा गया है कि इन कानूनी प्रावधानों के माध्यम से वक्फ बोर्ड को अत्यधिक शक्तियां प्राप्त हो गई हैं, जिसके कारण देश भर में बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा हो गया है।

याचिका में कहा गया, ‘‘यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि पूरे देश में आम जनता व्यक्तियों की संपत्ति और सार्वजनिक संपत्तियों पर धोखे से या जबरन कब्जा करने के अवैध कृत्यों से व्यथित है, उन्होंने विभिन्न उच्च न्यायालयों में 120 से अधिक याचिकाएं दायर की हैं और वे निर्णय के लिए लंबित हैं।’’

केंद्रीय गृह मंत्री के 2025 के संसदीय वक्तव्य का हवाला देते हुए इसमें कहा गया कि वक्फ-पंजीकृत भूमि में 2013 में 18 लाख एकड़ के आंकड़े से 2025 में 39 लाख एकड़ तक ‘‘तेज वृद्धि’’ हुई।

याचिका में कहा गया कि बयान में वक्फ भूमि रिकॉर्ड में विसंगतियों, विशेष रूप से पट्टे पर दी गई संपत्ति के आंकड़ों के गायब होने के संबंध में चिंताओं को भी उजागर किया गया है।

इसमें यह घोषित करने का अनुरोध किया गया कि गैर-मुस्लिमों को वक्फ अधिनियम के प्रावधानों के अधीन नहीं होना चाहिए और केंद्र को वक्फ के रूप में दर्ज ‘‘ग्राम पंचायत और अन्य सार्वजनिक भूमि’’ को वापस लेने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

इसमें गैर-मुस्लिमों द्वारा वक्फ निर्णयों को दीवानी अदालतों में चुनौती देने के अधिकार को मान्यता देने तथा संशोधित कानून के कई प्रावधानों को “असंवैधानिक” होने के आधार पर रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया, ‘‘यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि 1947 में विभाजन के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम निवासी पाकिस्तान चले गए। बड़ी संख्या में हिंदू अपनी बहुमूल्य संपत्ति और सामान छोड़कर पाकिस्तान के नए बने क्षेत्र से भारत चले आए। संसद ने पाकिस्तान से भारत आने वाले प्रवासियों को समायोजित करने के लिए प्रशासन संपत्ति अधिनियम 1950 पारित किया।

इसमें कहा गया कि पाकिस्तान चले गए मुसलमानों की संपत्ति भारत सरकार के अधीन है।

याचिका कहा गया, ‘‘पाकिस्तान चले गए मुसलमानों के कब्जे वाली संपत्तियों का धार्मिक चरित्र अपनी पवित्रता खो चुका है और वे अब वक्फ या धार्मिक संपत्ति नहीं रह गई हैं। इसलिए, खाली कराई गई संपत्तियों को धार्मिक संपत्ति नहीं माना जा सकता और इसका कोई भी हिस्सा वक्फ बोर्ड को नहीं सौंपा जा सकता।

याचिका में कानून की धारा 3(आर) का हवाला दिया गया, जिसमें शामलात देह (ग्राम पंचायत की भूमि) को वक्फ भूमि की परिभाषा में शामिल किया गया है।

इसमें धारा 4, 6(1), 7(1) की वैधता को भी चुनौती दी गई है, जो कथित तौर पर सार्वजनिक भागीदारी या गैर-मुस्लिम हितों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय प्रदान नहीं करती हैं।

याचिका में धारा 8 को भी चुनौती दी गई है, जिसमें वक्फ भूमि सर्वेक्षण के लिए राज्य के व्यय को अनिवार्य किया गया है। इसमें कहा गया है कि यह सार्वजनिक धन का दुरुपयोग होगा।

इसमें अधिनियम की धारा 28 की वैधानिकता को भी चुनौती दी गई है, जो वक्फ बोर्ड को जिला मजिस्ट्रेट को बाध्यकारी निर्देश जारी करने की अनुमति देती है।

याचिका में वक्फ अधिनियम की धारा 108 (2025 में इसके निरस्त होने से पहले) की वैधता को भी चुनौती दी गई है, जो विभाजन के दौरान छोड़ी गई संपत्तियों – निष्क्रांत संपत्तियों – को वक्फ बोर्ड को हस्तांतरित करने की अनुमति देती है।

इसमें कहा गया है कि यह हस्तांतरण असंवैधानिक है तथा यह विस्थापित हिंदुओं, सिखों, जैन और बौद्धों के संपत्ति अधिकारों का उल्लंघन करता है। इसमें ऐसी संपत्तियों को सरकार से जोड़कर रखे जाने का आह्वान किया गया है।

Tags: कल 10 याचिकाएं पर करेगा सुनवाई
Previous Post

Ayodhya: राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा, आया ई-मेल

Next Post

फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ मामला:अवैध कैथ लैब चलाने के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
खेल

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
Next Post

फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ मामला:अवैध कैथ लैब चलाने के आरोप में नौ लोगों पर मामला दर्ज

Recent Posts

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by admin
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group