Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

धोनी के बल्ले ने तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला, लखनऊ को पांच विकेट से हराया

admin by admin
April 15, 2025
in खेल, देश
0

लखनऊ, अपने पुराने ‘फिनिशर’ वाले रूप की झलक दिखाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मैच में सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर पांच विकेट से जीत दिलाई ।

जीत के लिये 167 रन के लक्ष्य के जवाब में धोनी ने 11 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 और दुबे ने 37 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 43 रन बनाये । चेन्नई ने तीन गेंद और पांच विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।

इससे पहले फॉर्म में लौटे कप्तान ऋषभ पंत के इस सत्र के पहले अर्धशतक के दम पर लखनऊ ने सात विकेट पर 166 रन बनाये ।

चेन्नई को शेख रशीद (19 गेंद में 27) और रचिन रविंद्र (22 गेंद में 37) ने आक्रामक शुरूआत दिलाई । दोनों ने पहले विकेट के लिये 29 गेंद में 52 रन जोड़े ।

दोनों ने शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप को खासी नसीहत दी जिससे पंत को चौथे ओवर में दिग्वेश राठी को गेंद सौंपनी पड़ी । रशीद की पहली आईपीएल पारी का अंत आवेश खान ने किया । लगातार दो विकेट गंवाने से चेन्नई की लय टूट गई ।

एडेन माक्ररम ने रविंद्र को पगबाधा आउट किया जबकि अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने राहुल त्रिपाठी का रिटर्न कैच लपका । बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा को भी लांग आन में माक्ररम के हाथों लपकवाया ।

चेन्नई को आखिरी पांच ओवर में 56 रन की जरूरत थी । धोनी ने आते ही आवेश खान को दो चौके लगाये और चार ओवर में अब चेन्नई को 44 रन चाहिये थे । उन्होंने शार्दुल को एक हाथ से छक्का लगाकर पुराने दिन याद दिला दिये । उन्होंने और दुबे ने कोई जोखिम लिये बिना टीम को जीत तक पहुंचाया ।

इससे पहले लखनऊ के लिये पंत ने 49 गेंद में 63 रन बनाये । उन्हें शुरूआत में दिक्कत हुई लेकिन धीरे धीरे लय हासिल कर ली और अब्दुल समद (20) के साथ पांचवें विकेट के लिये 33 गेंद में 53 रन बनाये ।

लगातार पांच पराजय का सामना करके आई चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ही ओवर में माक्ररम को आउट किया जिनका बेहतरीन कैच पीछे की ओर दौड़ते हुए त्रिपाठी ने लपका । दो ओवर बाद अंशुल कम्बोज ने शानदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को पगबाधा आउट किया ।

निजी कारणों से पिछले मैच से बाहर रहने के बाद मिचेल मार्श ने खलील को लगातार दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया ।

वहीं अब तक टूर्नामेंट में जूझते नजर आये पंत ने कुछ अपारंपरिक लेकिन आत्मविश्वास से भरे शॉट्स खेले । इनमें जैमी ओवरटन की गेंद पर रिवर्स स्कूप पर जड़ा छक्का शामिल है ।

अनुभवी जडेजा ने पहले ओवर में दस रन दिये लेकिन दूसरे ओवर में शानदार वापसी करके मार्श का विकेट लिया । युवा आयुष बड़ोनी (17 गेंद में 22 रन ) ने ओवरटन को लगातार दो छक्के लगाकर लखनऊ को 12 ओवर के बाद तीन विकेट पर 95 रन तक पहुंचाया ।

पंत ने मथीषा पथिराना को चौका लगाया । बडोनी को दो जीवनदान भी मिले जब पहली बार वह नोबॉल पर लपके गए और फिर जडेजा की गेंद पर पगबाधा होने से बचे । वह आखिरकार जडेजा का ही शिकार हुए और धोनी ने चुस्त स्टम्पिंग करके उन्हें रवाना किया ।

चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद ने बीच के ओवरों में चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिये । पथिराना 18वें ओवर में लौटे तो पंत ने उन्हें दो छक्के लगाये । पंत और समद जमकर खेल रहे थे जब धोनी ने दोनों को रवाना करने में अहम भूमिका निभाई ।

पहले उन्होंने दूसरे छोर से सटीक थ्रो मारकर समद को रन आउट किया । इसके बाद अगली गेंद पर पंत का ऊंचा कैच लपका ।

Tags: लखनऊ को पांच विकेट से हराया
Previous Post

IPL 2025: PBKS के सामने अब KKR की कड़ी चुनौती

Next Post

Puri Jagannath Temple से ध्वज उड़ाकर ले गया चील, अनहोनी की आशंका या चमत्कारी घटना?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

Puri Jagannath Temple से ध्वज उड़ाकर ले गया चील, अनहोनी की आशंका या चमत्कारी घटना?

Recent Posts

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group