Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2025: PBKS के सामने अब KKR की कड़ी चुनौती

admin by admin
April 15, 2025
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, पिछले मैच में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के कारण अपने बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही पंजाब किंग्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के रूप में एक और चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी का सामना करना होगा।

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि 245 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद किसी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक की 55 गेंद पर खेली गई 141 रन की विस्फोटक पारी के कारण पंजाब किंग्स अपने इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था।

पंजाब किंग्स की पारी में 36 गेंद पर 82 रन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अभिषेक के सामने अपने गेंदबाजों की दुर्दशा को देखकर मुस्कुराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। यह मैच हैदराबाद में खेला गया था जहां कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता है।

पंजाब अब अपना अगला मैच मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा जहां के विकेट को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अभी तक दो मैच खेले गए हैं जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया था। ऐसे में पंजाब के टीम प्रबंधन को अब फैसला करना होगा कि वह किस तरह की परिस्थितियों में खेलना चाहते हैं।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर डिग गया होगा। विशेष कर उसके दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल का मनोबल जरूर प्रभावित हुआ होगा क्योंकि इन दोनों ने पिछले मैच में सात ओवर में 96 रन लुटा दिए थे।

इसे देखते हुए पंजाब की टीम पिच को लेकर निश्चित तौर पर असमंजस की स्थिति में होगी। पंजाब अगर इस मैच के लिए सपाट विकेट तैयार करवाता है तो फिर इसकी कोई गारंटी नहीं कि उसके गेंदबाज 220 रन तक के स्कोर का बचाव कर लेंगे क्योंकि कोलकाता की टीम में सुनील नारायण, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं।

एक ऐसा आंकड़ा जिस पर पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग गौर नहीं करना चाहेंगे, वह है उनकी गेंदबाजी इकाई का इकॉनमी रेट। उसका कोई भी गेंदबाज नौ रन प्रति ओवर से नीचे नहीं गया। आमतौर पर भरोसेमंद चहल ने पांच मैचों में प्रति ओवर 11.13 रन दिए हैं और केवल दो विकेट लिए हैं।

पंजाब अगर धीमा विकेट तैयार करवाता है तो उसका यह दांव भी उल्टा पड़ सकता है क्योंकि नाइट राइडर्स के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण जैसे स्पिनर है जो अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने में माहिर हैंं।

नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम है जो सपाट और धीमे विकेट दोनों पर अपना कमाल दिखा सकती है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर पटखनी दी थी जिससे निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ा होगा।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान अय्यर (250 रन) पर निर्भर है, जिन्होंने अब तक पांच मैचों में तीन अर्द्धशतक लगाए हैं।

प्रियांश आर्य (194 रन) इस सत्र की खोज रहे हैं। नेहल वढेरा (141 रन), प्रभसिमरन सिंह (133 रन) और फिनिशर शशांक सिंह (108 रन) भी टीम का मजबूत पक्ष हैं।

लेकिन पंजाब की कमजोर कड़ी उसके भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि दो ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (34 रन) और मार्कस स्टोइनिस (59 रन) हैं, जिन्होंने अब तक बल्ले से खास योगदान नहीं दिया है।

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉकिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।

मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा।

Tags: पंजाब किंग्स के सामने अब कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी चुनौती
Previous Post

म्यांमा में Operation Brahma के दौरान हुई थी जीपीएस ‘स्पूफिंग’, वायुसेना ने कहा- मिशन योजना के अनुसार पूरा

Next Post

धोनी के बल्ले ने तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला, लखनऊ को पांच विकेट से हराया

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
Next Post

धोनी के बल्ले ने तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला, लखनऊ को पांच विकेट से हराया

Recent Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित...

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नेपाल के अधिकारियों ने सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने के बाद...

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group