Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मौसम: प्रदेश बेमौसम बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

admin by admin
April 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि होने, आंधी आने और बिजली गिरने की घटना से फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर में पांच लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अपर जिलाधिकारी विशू राजा ने बताया कि बिजली गिरने की पहली घटना तहसील सदर क्षेत्र नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में घटी जिसमें खेत पर काम कर रही महिला ललिता देवी (30) की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी की है जहां खेत पर काम कर रहे किसान पदम वीर सिंह (32) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

सिद्धार्थ नगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 40 वर्षीय श्रमिक घनश्याम की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना गौरा मंगुआ गांव में उस समय हुई जब घनश्याम बारिश में काम के लिए जा रहा था।

सीतापुर में बिजली गिरने और भारी बारिश से एक दीवार ढहने की दो अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि बिस्वां थाना अंतर्गत मोछ खुर्द में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे हरिश्चंद्र (25) की मृत्यु हो गई, जबकि सकरान थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव में भारी बारिश के चलते एक दीवार ढहने से कुसुमा देवी (55) की मृत्यु हो गई।

इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

इस बीच, भारत मौसम विभाग के लखनऊ कार्यालय ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की जिलावार चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इन जिलों से विस्तृत रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने, राहत प्रयासों की कड़ी निगरानी करने और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए और राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट तुरंत सौंपी जाए। इससे प्रशासन को उचित कार्रवाई करने और प्रभावित किसानों के लिए सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को आंधी आई और भारी बारिश हुई। कई जगहों पर बिजली भी गिरी है।

Tags: आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत
Previous Post

Air India Express के पायलट की हुई कार्डियक अरेस्ट मौत, कॉकपिट में हुई थी उल्टियां

Next Post

अयोध्या: जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group