अयोध्या, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने आज अयोध्या परिक्षेत्र के 14 कोसी व पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर व अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 4, एई व जेई तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी गण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने 14 कोसी परिक्रमा के अंतर्गत नाका हनुमानगढ़ी के पास चल रहे चौड़ीकरण व नाला निर्माण के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सीवर लाइन और पाइप का कार्य रुका हुआ है उसको भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
इसके बाद जनौरा के पास ट्रांसफार्मर व खंभे का पोल बीच रास्ते में रखा देखकर उसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए तथा सीवर मेन होल का कार्य धीमी गति से पाए जाने पर जल निगम को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा।
इसके बाद संज्ञान गेस्ट हाउस के पास रोड का कार्य रुका हुआ देखकर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 3 को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भीमसेन पैलेस के पास पानी निकासी व नाले का कार्य रुका हुआ देखकर नाराजगी जताई और कहा इसको जल्द से जल्द पूरा कराने और जहां पर नाला बन गया है वहां पर मिट्टी डालकर बराबर करें।
उन्होंने कहा कि पांच दिन में कार्य को पूरा किए जाने के निर्देश दिए अगर पांच दिन में काम पूरा नहीं हुआ स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए। मौर्य मार्ट एंड ग्रॉसरी स्टोर के पास नाले का कार्य काफी दिनों से रुका देखकर नाराजगी जताई और कहां की अधूरे कार्य के कारण स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है जिसके लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए। इसके साथ-साथ भीखापुर, आचारी का सगरा व सूर्यकुंड में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा गया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते हुए हल्कारा का पुरवा के पास चल रहे ओवर ब्रिज व रोड के बारे में जानकारी की तथा काशीराम कॉलोनी के पास धीमी गति से चल रहे काम को देखकर तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ जेपी मेमोरियल व कार सेवक पुरम के पास चल रहे नाला निर्माण का कार्य देखते हुए उसको भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


