Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

admin by admin
April 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

वाराणसी के लालपुर पांडेपुर इलाके में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में युवती के पिता और मां की अलग-अलग दो शिकायतों के आधार पर कुल 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें एक दर्जन आरोपी नामजद हैं।

घटना के संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता 29 मार्च को कुछ युवकों के साथ कहीं गई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने चार अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सक्सेना ने बताया कि जब पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि, पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच आरोपी उसे कई होटल और हुक्का बार में ले गए तथा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

इस बीच, पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार रविवार को इस मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कल ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इस मामले में लोगों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी अन्य की तलाश जारी है।

पीड़ित युवती की मां ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी 29 मार्च को अपनी सहेली के घर गयी थी। रास्ते में घर वापस आते समय उसे राज विश्वकर्मा नाम का लड़का मिला, जो उसे लंका स्थित अपने कैफे ले गया। जहां राज और उसके एक अन्य दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन उसकी बेटी को समीर नाम का लड़का मिला जो अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था। समीर युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर किसी राजमार्ग पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसका यौन उत्पीड़न किया और युवती को नदेसर छोड़ दिया।

महिला ने बताया कि उसके अगले दिन 31 मार्च को उसकी बेटी को आयुष नाम का एक लड़का अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ जिनका नाम सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद तथा जाहिर था, उसे सिगरा स्थित कॉन्टिनेंटल कैफे ले गए और युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने एक अन्य दोस्त के साथ युवती को होटल ले गया जहां पर दो तीन अन्य लोग मौजूद थे। वहां एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया।

इसी तरह दो अप्रैल को राज खान नाम का लड़का उसको अपने हुकुलगंज स्थित घर की छत पर ले गया और नशीला पदार्थ खिला कर गलत काम करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर युवकों ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट पर ले जा कर छोड़ दिया। तीन अपैल को दानिश उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और वहां सोहेल, शोएब और अन्य किसी लड़के ने उसकी बेटी को नशा कराकर दुष्कर्म किया। बाद में उन सबने युवती को नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया। दूसरे दिन चार अप्रैल को युवती घर आई और घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Tags: आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Previous Post

बरेली में एथेनॉल संयंत्र में बॉयलर फटने से तीन लोग झुलसे

Next Post

बरेली में शोभायात्रा में शामिल बुलडोजर को पुलिस ने रोका, भाजपा नेता और प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

बरेली में शोभायात्रा में शामिल बुलडोजर को पुलिस ने रोका, भाजपा नेता और प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group