शाहजहांपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी नसीम, सलमान तथा अफजाल समेत कुछ गौ तस्करों के कठिना नदी के पास कच्चे मार्ग पर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें ललकारा तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नसीम (25) तथा सलमान (28) गोली लगने से घायल हो गए। अफजाल मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। हालांकि दो आरोपी घटना स्थल से भागने में सफल रहे।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि 28 मार्च को उन्होंने ही दो पशुओं का वध किया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे तथा एक कार के अलावा मांस काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों घायल गौ तस्करों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
थाना #निगोही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 153/2025 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम से संबंधित तीन अभियुक्तो की पुलिस #मुठभेड़ के दौरान #गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे श्री राजेश द्विवेदी, #पुलिस_अधीक्षक शाहजहाँपुर की बाइट। @Uppolice @adgzonebareilly pic.twitter.com/LqxnmwFIiX
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) April 1, 2025


