Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2025: LSG vs PBKS आज लखनऊ और पंजाब का होगा मुकाबला, ऋषभ पंत पर होगा बड़ी पारी खेलने का दबाव, जाने

admin by admin
April 1, 2025
in खेल, देश
0

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां जब फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी तो नए कप्तान ऋषभ पंत की नजरें अच्छा प्रदर्शन करने और टीम को घरेलू मैदान पर सत्र की पहली जीत दिलाने पर टिकी होंगी।

पिछले साल नीलामी में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहने के बाद 27 करोड़ रुपये की अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। सुपरजाइंट्स में उनकी कप्तानी की शुरुआत दुर्भाग्यपूर्ण हार के साथ शुरू हुई जब वह अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ एक विकेट से हार गए।

हालांकि निकोलस पूरन (23 गेंद पर 70 रन) और मिचेल मार्श (31 गेंद पर 52 रन) की शानदार बल्लेबाजी और शारदुल ठाकुर (34 रन पर चार विकेट) की उम्दा गेंबदाजी की बदौलत टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद पर उसके घरेलू मैदान पर पांच विकेट की प्रभावशाली जीत के साथ मजबूत वापसी की। टीम की सफलता के बावजूद पंत को बल्ले से लगातार दूसरी बार असफलता का सामना करना पड़ा।

वह शुरुआती दो मैच में शून्य और 15 रन की पारियां ही खेल पाए हैं। यह आक्रामक भारतीय खिलाड़ी रन बनाकर अपने अपने आलोचकों को चुप कराने के लिए बेताब होगा। पहली बार पंत का सामना दिल्ली कैपिटल्स के अपने पूर्व कोच रिकी पोंटिंग से होगा जो इस सत्र में पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं। यह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा जिसमें श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे।

आईपीएल नीलामी में 26.75 करोड़ रुपये में बिके अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंद पर नाबाद 97 रन बनाकर मैच जिताने वाली पारी खेली। आईपीएल विजेता कप्तान अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और इसी लय को जारी रखना चाहेंगे।

शशांक सिंह ने पिछले सत्र की शानदार लय बरकरार रखी है जबकि प्रियांश आर्य ने आईपीएल पदार्पण करते हुए पंजाब के लिए 23 गेंद में 47 रन बनाकर अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे मध्यम गति के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने पंजाब के लिए प्रभावी गेंदबाजी की है। इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल है और दोनों टीम के स्पिनर मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अगर सुपरजाइंट्स का मजबूत बल्लेबाजी क्रम बड़ा स्कोर खड़ा करता है तो रवि बिश्नोई पर जिम्मेदारी होगी कि वह अपनी प्रभावी लेग स्पिन से सफलता दिलाएं। बिश्नोई हालांकि सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। उनके साथ लेग स्पिनर दिग्वेश राठी भी होंगे जिन्होंने पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था।

मेजबान टीम के पास बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को खिलने का विकल्प भी है जबकि एडेन मारक्रम भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पंजाब के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल से भी उम्मीद है कि वे अपना जलवा दिखाएंगे। उनके पास तेज गेंदबाजी के भी कई विकल्प हैं जबकि अय्यर ने टाइटंस के खिलाफ मैच में सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था।

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को यानसेन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख और यश ठाकुर।

लखनऊ सुपरजाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीटज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, शारदुल ठाकुर और रवि बिश्नोई।

Tags: आज लखनऊ और पंजाब का होगा मुकाबला
Previous Post

मथुरा में खनन माफिया के ट्रक चालकों ने अधिकारियों को कुचलने का किया प्रयास

Next Post

शाहजहांपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group