Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पटरंगा में संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी मशीन के बैकेट से दबकर चालक की मौत

admin by admin
March 26, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में एक भट्ठे के फड़ पर जेसीबी मशीन के बॉकेट में ग्रीसिंग करते समय अचानक प्रेशर निकल जाने से नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया।

रानीमऊ गांव के बगल में अंसार ब्रिक फील्ड भट्ठे की ईंट पथाई का काम बुधवार को नौ बजे सुबह से चल रहा था जिसमें मिट्टी खुदाई करने के लिए जेसीबी मशीन फड़ पर पहुंची, जिसके चालक ने सामने की बॉकेट को उठा कर उसमें ग्रीसिंग शुरू किया, लेकिन अचानक बॉकेट नीचे गिर गया, जिससे चालक के गर्दन पर बॉकेट की नोक गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पास में ही ईंट की पथाई कर रहे लोगों द्वारा हल्ला मचाया तो बगल में चल रही दूसरी जेसीबी मशीन के चालक ने बॉकेट को ऊपर किया, तब जाकर उसको बाहर निकाल कर मवई चौराहा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन प्राथमिक उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक चालक की पहचान जयराम यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र रामकेवल यादव निवासी आनंद पुरवा थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

जय राम अपने घर का इकलौता चिराग था पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ रहता था उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।

इस संबंध में पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि विधिक कार्यवाही कर दी गई है मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: जेसीबी मशीन के बैकेट से दबकर चालक की मौत
Previous Post

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

Next Post

राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही छात्रा को शादी का झांसा दुष्कर्म

Related Posts

अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

September 14, 2026
अयोध्या

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

September 14, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

September 14, 2026
Next Post

राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही छात्रा को शादी का झांसा दुष्कर्म

Recent Posts

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group