अयोध्या, संघ अपनी सेवा बस्तियों में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर निरन्तर प्रयासरत रहता है। संघ के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में जाकर गरीब, मजदूर व जरूरतमंद लोगों की मदद अपने विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से करते हैं।
सेवा के इसी क्रम में नगर के चेला छावनी वजीरगंज की सेवा बस्ती में स्वास्थ्य रक्षा शिविर का आयोजन किया गया। डा. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, डा. पंकज श्रीवास्तव के संयोजन में 100 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गई।
सेवा भारती की डा. आभा सिंह द्वारा महिलाओं को उनके शिशुओं की अच्छे तरीके से देखभाल व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
शिविर में संघ के महानगर कार्यवाह देवेंद्र, अयोध्या विभाग सेवा प्रमुख बालेंद्र भूषण, सेवा प्रमुख रंजीत जी, सेवा भारती के महामंत्री सौरभ जी के अलावा, देवेंद्र सिंह, विशाल त्रिपाठी, गिरीश श्रीवास्तव, उमेश गौतम, सोनू गौतम, दीपक निषाद, अतुल, गुरुगोविंद का विशेष सहयोग रहा।


