अयोध्या, सोहावल ब्लाक के ग्राम मंगलसी में वर्तमान प्रधान सुषमा यादव के द्वारा अपने चचिया ससुर स्वर्गीय रामचेत यादव की आदमकद प्रतिमा चोरी से मां हट्टी भवानी के मंदिर के अंदर स्थापित करवा दी गई थी।
जिसपर गांव के शिव शंकर सिंह , राम कुमार, राम मूरत आदि लगभग 35 लोगों द्वारा तहसील में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया।
एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह के निर्देशन में नायब तहसीलदार रौनाही, एसओ, सुमित श्रीवास्तव रौनाही द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इसके बाद प्रशासन ने मूर्ति को सुरक्षित हटवा दिया गया और अवैध निर्माण को नष्ट करवा दिया गया। जल्द ही गाँव वालों की शिकायत पर ग्राम प्रधान पर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिया।


