Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में रामनवमी मेले की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त की समीक्षा बैठक, निर्देश जारी

admin by admin
March 19, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, आगामी चैत्र रामनवमी मेला-2025 की तैयारियों के मद्देनजर मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में सभी पेयजल कियॉस्क संचालित रहें तथा भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त मटकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण रोकने के लिए ठेले आदि निर्धारित वेंडिंग जोन में ही लगें।

मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु पर्याप्त मोबाइल ट्रांसफार्मर एवं आकस्मिक स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर स्वास्थ्य कैम्प स्थापित करने तथा ओआरएस घोल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जलकल एवं जल निगम को सीवर या पानी की आपूर्ति में लीकेज रोकने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। नौका विहार हेतु निर्धारित किराया सूची सभी नावों पर चस्पा की जाए एवं प्रत्येक नाव में पर्याप्त लाइफ जैकेट्स उपलब्ध हों।

शहर में चलने वाले ई-रिक्शा पर भी निर्धारित किराया सूची चस्पा कराना सुनिश्चित हो। श्री राम जन्मोत्सव का लाइव कवरेज श्रद्धालुओं तक पहुँचाने हेतु मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर सूचना विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन एवं डिस्प्ले बोर्ड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान पंचकोसी एवं 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थलों एवं मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत तथा घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान सौंपे गए दायित्वों का अनुपालन रामनवमी मेला से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं कच्चा घाट सहित प्रमुख स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाए।

अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने बताया कि आगामी चैत्र रामनवमी मेला 2025, 30 मार्च 2025 रविवार से प्रारम्भ होकर 6 अप्रैल 2025 को चैत्र रामनवमी/श्रीराम जन्मोत्सव के साथ सम्पन्न होगा। बैठक में अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: अयोध्या में रामनवमी मेले की तैयारियों
Previous Post

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले गडकरी- सरकार जल्द ही नई टोल नीति की करेगी घोषणा, उपभोक्ताओं को देगी उचित रियायत

Next Post

Watch, अयोध्या: मंगलसी प्रधान ने मंदिर परिसर में लगाई ससुर की आदमकद प्रतिमा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Related Posts

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश
अयोध्या

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

August 2, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या: मंगलसी प्रधान ने मंदिर परिसर में लगाई ससुर की आदमकद प्रतिमा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group