Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: भाजपा के पूर्व विधायक को सोशल मीडिया पर मारने की धमकी, मामला दर्ज

admin by admin
February 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व विधायक को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीन महीने में उनकी हत्या करने की धमकी दी है।  अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात भी कही है।

पूर्व विधायक शरदबीर सिंह ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर में रहने वाले सर्वेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने 12 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट कर धमकी दी थी कि वह तीन महीने में उनकी हत्या कर देगा।

पूर्व विधायक सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी भी ली है। इसके बाद उसने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि ‘‘तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है’’। इस घटना के कारण सिंह का पूरा परिवार भयभीत है।

पूर्व विधायक का कहना है कि आरोपी से उनकी ना तो कभी मुलाकात हुई और ना ही वह उस व्यक्ति को जानते हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व विधायक शरदबीर सिंह बृहस्पतिवार को उनसे मिले थे और उन्होंने अपनी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर थाना अल्लाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी ने कहा कि पूर्व विधायक के पास पहले से ही सुरक्षा मौजूद है, इसके बावजूद उन्होंने अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

राजेश ने बताया कि उन्होंने साइबर प्रकोष्ठ की एक टीम बनाई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया गया है।

Tags: मारने की धमकी
Previous Post

नोएडा में साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

मणिपुर: CRPF जवान ने अपने ही कैंप पर की फायरिंग, तीन की मौत, 8 घायल, खुद को भी गोली से उड़ाया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
Next Post

मणिपुर: CRPF जवान ने अपने ही कैंप पर की फायरिंग, तीन की मौत, 8 घायल, खुद को भी गोली से उड़ाया

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group