पटना, कहते हैं न कि पहली नजर का प्यार हमेशा याद रहता है। लेकिन बिहार के एक शख्स ने पहली नजर के प्यार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। जी हां युवती को देखते हुए युवक को प्यार हो गया और उसने आव देखा न ताव और सीधे युवती की मांग भर दी। दोनों की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल बिहार में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी आर्केस्ट्रा में एक लड़की नाच रही थी। युवक को यह लड़की पहली नजर में ही पसंद आ गई। युवक लड़की से इतना प्रभावित हुआ कि उसने बिना देर किए स्टेज पर चढ़ गया। उसके हाथ में सिंदूर था। उसने सबके सामने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह उसने लड़की को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया।
सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोग लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जहां लोग आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़कियों को गलत नजर से देखते हैं, वहीं इस युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बनाकर उसे सम्मान दिया है।
यह वाकई काबिले तारीफ है। हालांकि वायरल वीडियो बिहार के किस जिले का है, पता नहीं चल सका है। ना ही लड़के के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है।
जीवन का रंग खुशियों के संग pic.twitter.com/qN9tFNJSYS
— Aadvik (@YaAadvik) February 13, 2025


