अयोध्या, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की उपस्थिति में सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान 38 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें 18 प्रकरण मौके पर निस्तारण व अन्य के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सुनवाई के दौरान अयोध्या कोतवाली आशापुर गांव से पांच मई 2024 को लापता हुए सहायक अध्यापक आशुतोष वर्मा का मामला उनकी पत्नी शिखा वर्मा ने उठाया। शिखा वर्मा ने बताया कि उनके पति मवई शिक्षा क्षेत्र के नवाजपुर कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक हैं और किन्ही कारणवश पांच मई 2024 को लापता हो गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। लेकिन, एफआईआर दर्ज नहीं की।
कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज तो किया लेकिन नौ महीने के बाद भी पुलिस उनके पति को ढूंढ नहीं पाई है। महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने शिखा वर्मा को आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही उनके पति को ढूंढ कर उनके हवाले करेगी।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मार-पीट, पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार, पुलिस विभाग से सम्बंधित, कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न व अन्य से सम्बंधित प्राप्त हुये, जिनको श्रीमती ऋतु ने प्रत्येक आवेदन को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुना गया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ दिलाया जायेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो भी पीड़ित महिलाएं आयी है उनकी समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर प्रकरण को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।
पीड़ित महिलाओं व उनके बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है, जिससे पीड़ित पक्ष व उनके आश्रितों को किसी प्रकार की असुविधा न हों।
श्रीमती ऋतु द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु भी आदेश दिये गये है। उनके द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं की सुनवाई जनपद स्तर व मुख्यालय स्तर पर गम्भीरता के साथ की जाती है। यदि पीड़ित को लग रहा है कि कार्यवाही धीरे चल रही है तो उसके लिए राज्य महिला आयोग उन पीड़ित महिलाओं के साथ है और राज्य महिला आयोग उनके लिए त्वरित कार्यवाही के लिए कार्य कर रहा है।
जनसुनवाई के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं की सहायता करते हुये उनको न्याय दिलाना व उत्पीड़न से बचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों के सुनवाई एवं निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा प्रत्येक जनपद में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिला स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायतें कर सकती है।
जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण/कर्मचारीगण, शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।


