Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Supreem Court ने बेंगलुरु बार में कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ताओं के लिए किया आरक्षित, अब बार में महिला वकीलों के लिए 30 प्रतिशत सीट आरक्षित

admin by admin
January 24, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अपनी पूर्ण शक्तियों का प्रयोग करके शुक्रवार को बेंगलुरु अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष का पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित कर दिया।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा कि बार निकाय के लिए चुनाव दो फरवरी को निर्धारित था और नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी।

पीठ ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह निर्देश देना उचित समझती है कि कोषाध्यक्ष का पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

अदालत ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के विभिन्न निर्वाचित निकायों में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने का यह ‘उचित समय’ है और संघ की महिला उम्मीदवारों के लिए सीट निर्धारित करने वाले ज्ञापन और उपनियमों में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं थे।

पीठ ने चुनाव की निगरानी के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति और बार निकाय चुनावों के लिए ‘मुख्य रिटर्निंग अधिकारी’ को नामांकन आमंत्रित करने की तारीख बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि यदि आवश्यक हो तो चुनाव को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए।

शीर्ष अदालत एक महिला वकील द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें दिल्ली उच्च न्यायालय बार संघ के मामले में जारी महिला आरक्षण के निर्देशों को लागू करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने पिछले साल कोषाध्यक्ष के पद सहित महिला वकीलों के लिए सीट आरक्षित करने का निर्देश दिया था।

मामले में पेश वरिष्ठ वकील लक्ष्मी अयंगर ने पीठ से शासी परिषद में युवा वकीलों की अधिक भागीदारी की अनुमति देने के लिए 10 साल के अनुभव मानदंड में ढील देने का अनुरोध किया जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया।

शीर्ष अदालत ने हाल ही में ‘दिल्ली सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन’ और ‘दिल्ली टैक्स बार एसोसिएशन’ की कार्यकारी समिति में कोषाध्यक्ष का पद आरक्षित करने सहित महिला वकीलों के लिए 30 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का निर्देश दिया है।

शीर्ष अदालत ने 20 जनवरी को निर्देश दिया कि ‘राष्ट्रीय हरित अधिकरण बार संघ’ के चुनाव में महिला वकीलों के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होंगी।

Tags: Supreem Court ने बेंगलुरु बार में कोषाध्यक्ष
Previous Post

छत्तीसगढ़ : 36 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सली समेत 14 माओवादी गिरफ्तार

Next Post

यौन उत्पीड़न मामला : अदालत ने आईटी कंपनी कर्मी के खिलाफ आईसीसी के निष्कर्षों को बरकरार रखा

Related Posts

देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

यौन उत्पीड़न मामला : अदालत ने आईटी कंपनी कर्मी के खिलाफ आईसीसी के निष्कर्षों को बरकरार रखा

Recent Posts

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। TRAI ने...

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

सानो (जापान), बारिश से प्रभावित ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने मंगलवार को जापान को महज 2 रन से...

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार शाम...

हरदोई में बड़ा हादसा: मामा के बेटे को बचाने कुंड में कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में स्थित हत्याहरण तीर्थस्थल के कुंड में नहाते समय डूबने से 11 वर्षीय लड़के समेत दो...

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group