Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुम्भ 2025: हजारों लोगों ने नागा साधुओं के अखाड़ों में शामिल होने को किया आवेदन

admin by admin
January 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाकुम्भ नगर, सनातन धर्म की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने नागा साधु के तौर पर दीक्षा लेने के लिए अखाड़ों में आवेदन किया है और तीन स्तरों पर इन आवेदनों की जांच कर दीक्षा देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

निरंजनी अखाड़ा के महंत रवींद्र पुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निरंजनी में प्रथम चरण में 300-400 लोगों को नागा संन्यासी के तौर पर दीक्षा दी जा रही है और 13 अखाड़ों में सात शैव अखाड़े हैं, जिनमें से छह अखाड़ों में नागा साधु के तौर पर दीक्षा दी जाती है।

उन्होंने बताया कि इनमें निरंजनी, आनंद, महानिर्वाणी, अटल, जूना और आह्वान अखाड़ों में नागा साधु बनाए जाते हैं जबकि अग्नि अखाड़े में ब्रह्मचारी होते हैं, वहां नागा नहीं बनाए जाते हैं। शंकराचार्य ने नागा साधु बनाने की जो परंपरा डाली थी, वह संन्यासी अखाड़ों के लिए है।

जूना अखाड़ा के महामंत्री हरि गिरि महाराज ने बताया कि जूना अखाड़े में नागा साधुओं को दीक्षा के लिए जगह का अभाव है, इसलिए कई चरणों में इन्हें नागा साधु की दीक्षा दी जाएगी और हजारों की संख्या में नागा साधु के लिए आवेदन आए हैं।

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत यमुनापुरी महाराज ने बताया कि महानिर्वाणी में 300-350 लोगों को नागा साधु के तौर पर दीक्षा दी जा रही है जिसके लिए पहले से काफी लोगों के आवेदन आए थे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि विभिन्न अखाड़ों में नागा साधु के तौर पर दीक्षा के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने आवेदन कर रखा है जो सनातन धर्म के लिए अपना सब कुछ बलिदान करके नागा साधु बनना चाहते हैं।

एक आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पर्चियां जारी की जा रही हैं, साथ ही गोपनीय ढंग से आवेदकों के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं, सभी पात्रता पूरी करने वाले लोगों को ही नागा साधु के तौर पर दीक्षा दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि गंगा नदी के किनारे नागा साधुओं के संस्कार किए जा रहे हैं, इसमें मुंडन संस्कार और पिंडदान शामिल है, ये संन्यासी अपना स्वयं का पिंडदान कर यह घोषणा करते हैं कि उनका भौतिक दुनिया से अब कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि इन सभी अनुष्ठान के बाद मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के साथ नागा साधु बनने की प्रक्रिया पूरी होती है।महामंडलेश्वर ने बताया कि ये सभी लोग धर्म ध्वजा के नीचे नग्नावस्था में खड़े होंगे और आचार्य महामंडलेश्वर उन्हें नागा बनने की दीक्षा देंगे।

उन्होंने कहा कि सभापति उन्हें अखाड़े के नियम आदि बताएंगे और उन्हें नियमों का पालन करने की शपथ दिलाएंगे, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर किसी को अमृत स्नान के लिए भेजा जाएगा।

एक अन्य अखाड़े के महंत ने बताया कि ऐसा नहीं है कि हर उम्मीदवार को नागा साधु बनाया जाएगा क्योंकि जांच के दौरान कई लोग अपात्र पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में आवेदनों की जांच की गई और यह प्रक्रिया छह महीने पहले शुरू की गई थी।

उन्होंने बताया कि अखाड़ा के थानापति ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और गतिविधियों की जांच की और इसकी रिपोर्ट आचार्य महामंडलेश्वर को दी गई और आचार्य महामंडलेश्वर ने अखाड़े के पंचों से पुनः इसकी जांच कराई जिसके बाद ही नागा साधु बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Tags: अखाड़ों में शामिल होने को किया आवेदन
Previous Post

लखीमपुर खीरी में 10 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बहराइच में बाघ के हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, मिला क्षत-विक्षत शव

Related Posts

Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
खेल

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

September 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
Next Post

बहराइच में बाघ के हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, मिला क्षत-विक्षत शव

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group