Tuesday, May 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Southern California में भीषण आग; Due to Santa Ana winds?

admin by admin
January 11, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

लॉस एंजिलिस, शक्तिशाली सांता एना हवाओं का प्रवाह लॉस एंजिलिस के बाहरी क्षेत्र में स्थित पहाड़ों से नीचे की ओर था और सात जनवरी, 2025 से कई इलाकों में जंगल की आग फैल गई, जिससे एक भयानक दृश्य देखने को मिला।

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और दस जनवरी तक हजारों मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं। अधिकारियों ने इस भीषण आग के मद्देनजर 1,80,000 से ज्यादा निवासियों को अपने मकानों को खाली करने के लिए कहा। हवाएं इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

सांता एना हवाएं विशेष रूप से तब खतरनाक हो जाती हैं जब इन्हें अन्य जलवायु परिस्थितियों जैसे सूखे के साथ जोड़ दिया जाता है, जिससे जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, जैसा कि वर्तमान में लॉस एंजिल्स क्षेत्र में हो रहा है।

कैलिफोर्निया में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के शोध पारिस्थितिकीविद तथा यूसीएलए में सहायक प्रोफेसर जॉन कीली का कहना है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में इस तरह की शक्तिशाली हवाओं का क्या कारण है तथा इन हवाओं से आग लगने का इतना खतरा क्यों होता है।

सांता एना हवाओं का क्या कारण है?

सांता एना हवाएं शुष्क, शक्तिशाली हवाएं हैं जो पहाड़ों से दक्षिणी कैलिफोर्निया तट की ओर चलती हैं। इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष औसतन सांता एना हवा की लगभग 10 घटनाएं होती हैं।

जब परिस्थितियां शुष्क होती हैं, जैसा कि अभी है, तो ये हवाएं भयानक आग का खतरा बन सकती हैं।

सांता एना हवाएं तब चलती हैं जब पूर्व में ‘ग्रेट बेसिन’ में उच्च दबाव होता है और तट से दूर कम दबाव प्रणाली होती है। वायु द्रव्यमान उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलते हैं और दाब में अंतर जितना अधिक होता है, हवाएं उतनी ही तेजी से चलती हैं।

‘ग्रेट बेसिन’, जिसे अक्सर ‘ग्रेट बेसिन’ रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख प्राकृतिक विशेषता है, जिसमें उत्तर-दक्षिण की ओर फैली चट्टानी पर्वत श्रृंखलाएं और बड़ी मध्यवर्ती घाटियां शामिल हैं।

स्थलाकृति भी भूमिका निभाती है

जैसे-जैसे हवाएं सैन गैब्रियल पर्वतों की चोटी से नीचे की ओर बढ़ती हैं, ये शुष्क और गर्म होते जाते हैं। जब हवाएं उस बिंदु तक पहुंचती हैं जहां सात जनवरी को एल्टाडेना में ईटन आग भड़क उठी थी, तब तक सापेक्ष आर्द्रता का पांच प्रतिशत से कम होना असामान्य नहीं है, जिसका अर्थ है कि नमी बिल्कुल नहीं है।

घाटियां हवाओं को भी दिशा देती हैं। मैं एल्टाडेना क्षेत्र में रहता था और सांता एना हवा की घटनाओं के दौरान हम जहां रहते थे वहां कुछ दिन ऐसे भी होते थे जब हवा बिल्कुल भी नहीं चलती थी, लेकिन कुछ दूरी पर स्थित क्षेत्रों में हवा बहुत तेज होती थी।

ये तेज, शुष्क हवाएं अक्सर 30 से 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। लेकिन ये ज्यादा तेज भी हो सकती हैं। जनवरी 2025 की शुरुआत में हवा की रफ्तार 80 मील प्रति घंटे से ज्यादा होने की सूचना मिली थी।

इस बार आग लगने का खतरा इतना अधिक क्यों था?

आमतौर पर, दक्षिणी कैलिफोर्निया में अब तक इतनी बारिश हो चुकी होती है कि वनस्पति नम हो जाती है और आसानी से जलती नहीं है। कुछ वर्ष पहले किए गए एक अध्ययन से पता चला था कि शरद ऋतु की नमी से सांता एना हवा से होने वाली आग का खतरा कम हो जाता है।

हालांकि, इस साल दक्षिणी कैलिफोर्निया में बहुत शुष्क स्थिति है। पिछले कई महीनों से बहुत कम नमी है। इन परिस्थितियों में आग बुझाना बहुत कठिन है। अन्य राज्यों में भी तेज हवाओं के कारण ऐसी ही आग की घटनाएं देखी गई हैं।

क्या समय के साथ सांता एना हवाओं का रुख बदल गया है?

सांता एना हवा की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन हम उन्हें मौजूदा समय में अधिक बार देख रहे हैं। मेरे सहकर्मियों और मैंने हाल में एक शोध पत्र प्रकाशित किया है जिसमें 1948 से शुरू होकर 71 वर्षों की सांता एना हवा की घटनाओं की तुलना की गई है। हमें सांता एना हवा की समान घटनाएं देखने को मिली लेकिन समय बदल रहा है, सितंबर में कम घटनाएं होती हैं और दिसंबर और जनवरी में अधिक होती हैं।

कैलिफोर्निया में पहले की तुलना में ज्यादा भयानक आग लग रही है। यह सिर्फ जलवायु और हवाओं में बदलाव के कारण नहीं है, बल्कि जनसंख्या वृद्धि के कारण भी है। अब अधिक लोग वन्य भूमि क्षेत्रों में और उनके किनारों पर रहते हैं और उनके साथ बिजली ग्रिड का भी विस्तार हुआ है।

इससे आग लगने की ज्यादा घटनाएं होती हैं। प्रतिकूल मौसम में, बिजली की लाइनों के गिरने से आग लगने का ज्यादा खतरा रहता है। मकान सूखी सामग्री से बने होते हैं और जब वातावरण शुष्क होता है तो उनमें आसानी से आग लग जाती है और आग तेजी से फैलती है।

Tags: Due to Santa Ana winds?
Previous Post

हज 2025 के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी, 23 जनवरी 2025 तक जमा होगी हज राशि

Next Post

सहारनपुर में हाजी इकबाल की जमीन पत्नी के नाम कराने वाला आरोपी पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

Next Post

सहारनपुर में हाजी इकबाल की जमीन पत्नी के नाम कराने वाला आरोपी पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

Recent Posts

  • DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!
  • अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा
  • पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
  • पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहीं- अधिकारी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, 194 सीट पर बढ़त बनाई

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

DIGITAL  युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

May 4, 2026
कथित मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अमेरिकी सेना ने जहाज पर किया हमला, हमले में 2 लोग मारे गए

अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा

May 4, 2026
पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

May 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in