Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर उन्होंने ईरान के खिलाफ हमले करने का फैसला फिलहाल टाल दिया।

ट्रंप ने बताया कि रविवार को अमेरिकी सेना की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला करने की योजना तैयार थी लेकिन सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान सहित प्रमुख खाड़ी नेताओं से बातचीत और कुछ अज्ञात ईरानी अधिकारियों के अनुरोध के बाद उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा और समय देने का निर्णय लिया।

ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिन्स्टर स्थित अपने गोल्फ क्लब से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने क्राउन प्रिंस से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? क्या आप चाहेंगे कि हम हमला करें या नहीं? उन्होंने कहा कि हम हमले के बजाय समझौता करना ज्यादा पसंद करेंगे, क्योंकि आपको नहीं पता कि ऐसे हमले कहां जाकर रुकेंगे।

A U.S. Army CH-47 Chinook helicopter prepares to land in the Middle East. The Chinook is a tandem-rotor aircraft designed to transport personnel, equipment, and supplies in a variety of environments. pic.twitter.com/lCFg8fjJtf

— U.S. Central Command (@CENTCOM) August 1, 2026

ट्रंप और सऊदी अरब के शहजादे के बीच शनिवार को बातचीत हुई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों ने पांच महीने पुराने युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बना ली है।

यह ट्रंप के रुख में एक और बड़ा बदलाव था। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत पर भरोसा कम होता जा रहा है और चेतावनी दी थी कि अमेरिकी सेना ‘‘ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगी।’’

ट्रंप ने रविवार को दोहराया कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल होगा।

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति अब किसी भी कीमत पर 28 फरवरी, यानी युद्ध शुरू होने से पहले जैसी नहीं होगी।

उन्होंने ईरान के सरकारी टेलीविजन से बातचीत में कहा कि ईरान होर्मुज के दूसरी ओर स्थित ओमान के साथ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर चर्चा कर रहा है, लेकिन फिलहाल इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।

ट्रंप इससे पहले भी कई बार ईरान पर हमले रोकने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन बाद में हालात बिगड़ने पर संघर्ष फिर शुरू हो गया।

Tags: ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना
Previous Post

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

Next Post

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

Related Posts

खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
देश

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

September 28, 2026
Featured

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

Recent Posts

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

अमेठी जिले में जगदीशपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा...

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो...

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले...

बलिया में बिजली सप्लाई जोड़ने के दौरान दो पडोसियो में विवाद, एक युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बलिया जिले में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर...

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नयी दिल्ली, बैंक यूनियन की पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group