Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुम्भ मेला- 2025: अयोध्या प्रशासन अलर्ट; DM ने लगाई मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी; दिया निर्देश, जाने

admin by admin
January 3, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि आगामी महाकुम्भ मेला-2025  जो  13 जनवरी से प्रारम्भ होकर 26 फरवरी को सम्पन्न होगा। महाकुम्भ मेला की मुख्य तिथियां 14 जनवरी मकर संक्रान्ति (शाही स्नान), 29 जनवरी को मौनी अमावस्या (शाही स्नान), 03 फरवरी बसंत पंचमी (शाही स्नान), 12 फरवरी  को माघी पूर्णिमा, 26 फरवरी महाशिवरात्रि है। उक्त अवसर पर प्रयागराज में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान में सम्मिलित होंगे।

प्रयागराज के महाकुम्भ स्नान के पश्चात लाखों श्रद्धालुओं द्वारा धर्मनगरी अयोध्या में भी पवित्र सरयू नदी में स्नान कर विभिन्न मठ/मंदिरों में दर्शन-पूजन किया जा सकता है। इसी बीच अयोध्या का प्रान्तीयकृत मकर संक्रान्ति मेला-2025 दिनांक 12.01.2025 से 16.01.2025 व बसंत पंचमी मेला दिनांक 01.02.2025 से दिनांक 05.02.2025 के मध्य सम्पन्न होगा।

उक्त अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने एवं मेले में शान्ति-व्यवस्था, विधि व्यवस्था तथा भीड़ नियन्त्रण हेतु अधिकारी गणों की क्षेत्र/स्थलों पर मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगायी गयी है तथा निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण पूर्व से कर लें तथा नियत तिथि व समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर शान्ति-व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा इस हेतु अपने विभागीय वाहन का उपयोग करेंगे।

अयोध्या मेला क्षेत्र में लगे जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट घाटों/मन्दिरों/यातायात मार्ग पर प्रतिदिन प्रातःकाल से ही पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें। निर्दिष्ट समय पर व स्थान पर आहूत की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर मेला की स्थिति से अवगत करायेंगे।

केन्द्रीय मेला नियंत्रण कक्ष सिंचाई गेस्ट हाउस निकट नया घाट पुलिस चौकी अयोध्या का दूरभाष-05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195 है तथा मेला वाट्सअप ग्रुप (जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन मजिस्ट्रेट गण/ कार्यदायी विभाग-9454402642 है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अयोध्या मेला व्यवस्था को 04 जोन में बांटा गया है। जोन प्रथम घाट जोन का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट श्री शशिकान्त शुक्ला उप संचालक चकबंदी व जोनल मजिस्ट्रेट श्री राम प्रसाद त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर को बनाया गया है तथा इनके साथ 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

जोन द्वितीय नागेश्वरनाथ का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट श्री महेन्द्र देव जिला विकास अधिकारी व जोनल मजिस्ट्रेट श्री सुधीर कुमार डिप्टी कलेक्टर को बनाया गया है तथा इनके साथ 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

जोन तृतीय हनुमानगढ़ी का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट श्री सतीश कुमार त्रिपाठी मुख्य राजस्व अधिकारी व जोनल मजिस्ट्रेट श्री मनोज कुमार सिंह बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को बनाया गया है तथा इनके साथ 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

जोन चतुर्थ कनक भवन का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट श्रीमती अंशिका दीक्षित डिप्टी कलेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट श्री आर0पी0 यादव उप निदेशक पर्यटन को बनाया गया है तथा इनके साथ 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

इसी क्रम में यातायात जोन-प्रथम (साकेत पेट्रोल पम्प ओवर ब्रिज के नीचे साकेत पेट्रोल पम्प गांधी आश्रम बैरियर लता मंगेशकर चौक से पुराना सरयू पुल से लकड़मण्डी वन विभाग बैरियर से टिकरी मोड़ तक) का जोनल मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार डिप्टी कलेक्टर व सब जोनल मजिस्ट्रेट डा0 शिवमूर्ति प्रसाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बनाया गया है तथा इनके साथ 10 मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

यातायात जोन-द्वितीय गाँधी आश्रम बैरियर से श्रृंगारहाट तिराहा से टेढ़ी बाजार चैराहा से उदया चैराहा से गैस गोदाम बैरियर से चकतीर्थ से राजघाट तक व जानकी महल मोड़ से सत्संग भवन तिराहा से मणिरामदास छावनी व पीएनबी मोड़ से मणिरामदास छावनी से तपस्वी छावनी से रानीबाजार चौराहा (तुलसी स्मारक सदन) से हनुमानगढ़ी चैराहा तक व रानी बाजार चैराहा से राजसदन के सामने से को० अयोध्या गेट तक व प्रमोदवन मोड़ से प्रमोदवन तिराहा (जानकी निवास के सामने) से राजारानी पार्क तिराहा तक व पोस्ट आफिस तिराहा से अशर्फीमवन चौराहा से कटरा पुलिस चौकी तिराहा से गोकुल भवन से टेढ़ी बाजार तिराहा से महोबरा अण्डरपास तक व तुलसी उद्यान मोड़ से गोलाघाट बाजार चौराहा से अशर्फीभवन चौराहा तक व कसिंग-3 से श्रीराम अस्पताल तिराहा एवं इकबाल इंसारी मोड़ त्ते रेलवे स्टेशन से रायगंज पुलिस चैकी तिराहा से बड़ी छावनी तक का जोनल मजिस्ट्रेट सुश्री सविता राजपूत डिप्टी कलेक्टर व सब जोनल मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार पांडेय को बनाया गया है तथा इनके साथ 09 मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

गुप्तारघाट जोन व नगर क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार मिश्र नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया है तथा इनके साथ 02 मजिस्ट्रेट की ड्युटी लगायी गयी है। केन्द्रीय मेला नियंत्रण कक्ष मजिस्ट्रेट (सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस निकट राम की पैड़ी) पर श्री संजय कुमार सहायक अधिकारी व डा0 हर्ष कुमार सिंह आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकि0 को प्रातः 6 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक, डा0 रामदास आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी व डा0 आशुतोष कुमार होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा  सुरेश कुमार सहायक विकास अधिकारी व अनुज कुमार अवर अभियन्ता सिंचाई खण्ड को रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक शिफ्टवार ड्युटी लगायी गयी है।

उपरोक्त अधिकारियो में से यदि किसी अधिकारी का स्थानान्तरण हो गया हो अथवा पूर्व से चिकित्सा अवकाश पर हों, तो उनके स्थान पर उनका कार्य देखने वाले/उनके स्थान पर नियुक्त अधिकारी ड्यूटी करेंगे तथा इसकी सूचना तत्काल इस कार्यालय में मेलाधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव को उपलब्ध करायेंगे तथा मेला सहायक मेला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर निर्देशानुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

Tags: DM ने लगाई मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी; दिया निर्देशजाने
Previous Post

NIA की अदालत ने कासगंज के बहुचर्चित चंदन हत्याकांड में 28 लोगों को दी आजीवन कारावास; 26 जनवरी, 2018 को तिरंगा यात्रा में सलीम ने चंदन गुप्ता पर चलाई थी गोली

Next Post

नोएडा: पुलिस भर्ती के लिए ‘फर्जी’ दस्तावेज जमा कराने के आरोप में कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
Next Post

नोएडा: पुलिस भर्ती के लिए ‘फर्जी’ दस्तावेज जमा कराने के आरोप में कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group